इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में काम करने के लिए खूबसूरती, टैलेंट, फिटनेस और टैलेंट का होना बहुत जरूरी है। मगर इस इंडस्ट्री में कलाकार की आवाज भी काफी महत्व रखती है। जी हां वही आवाज जिसके द्वारा कलाकार अपने डायलॉग बोलता है। हालांकि आज के समय में कलाकार के टैलेंट को ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि एक समय वो भी था जब यह एक्ट्रेस अपनी आवाज के कारण रिजेक्ट हो गई थी, लेकिन फिर भी इस एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी। बता दे कि हम यहाँ रानी मुखर्जी की बात कर रहे है। जिनकी आवाज से हर कोई वाकिफ है।
आवाज के कारण रिजेक्ट हो गई थी यह अभिनेत्री..
दरअसल बात ये है कि जब रानी मुखर्जी फिल्म गुलाम का ऑडिशन देने गई थी, तब उनकी आवाज सुनने के बाद उन्हें इस फिल्म के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया था। बावजूद इसके उन्होंने बार बार ऑडिशन दिया और इस फिल्म में रोल हासिल कर ही लिया। हालांकि ये बात अलग है कि बाद में इस फिल्म में उनकी आवाज को डब करवा दिया गया था। उनकी आवाज को मोना शेट्टी ने डब किया था। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि गुलाम फिल्म में काम करने के बाद रानी ने जिस भी फिल्म में काम किया, उन सब फिल्मों में उनकी ओरिजिनल आवाज ही सुनाई दी।
यानि इसके बाद किसी भी फिल्म में उनकी आवाज को डब नहीं किया गया था। शायद इसलिए क्यूकि इस फिल्म में काम करने के बाद सब को रानी मुखर्जी का हुनर दिख चुका था। मगर इसमें कोई शक नहीं कि अपनी शुरुआती फिल्म में वह अपनी आवाज के कारण रिजेक्ट हो गई थी और फिर धीरे धीरे बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री भी बन गई थी। इसे ही असली कलाकार कहते है। जो कभी हार नहीं मानती और मुश्किलों के सामने नहीं झुकती।



