अगर हम फ़िल्मी दुनिया की बात करे तो यहाँ जिन एक्टर और एक्ट्रेस को एक बार बैन कर दिया जाता है, उन्हें दोबारा इंडस्ट्री में काम बड़ी मुश्किल से मिलता है। बता दे कि आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है उसे भी तीन सालों के लिए बैन कर दिया गया था। यानि करीब तीन सालों के लिए यह एक्ट्रेस बैन हो गई थी और इस एक्ट्रेस के बैन होने की वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है। यक़ीनन इस वजह के बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। सबसे पहले तो हम आपको ये बताना चाहते है कि आखिर यह एक्ट्रेस कौन है।
यह एक्ट्रेस बैन हो गई थी तीन सालों के लिए..
दरअसल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है उसका नाम निकिता ठुकराल है। जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की काफी प्रसिद्ध एक्ट्रेस है। गौरतलब है कि निकिता ठुकराल ने ज्यादातर कन्नड़ फिल्मों में ही काम किया है। जी हां इन्होने कई सुपरहिट कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। वही अगर हम इस एक्ट्रेस पर लगे बैन की बात करे तो उसकी वजह ये है कि इस एक्ट्रेस का अफेयर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध एक्टर दर्शन के साथ चल रहा था। जो पहले से ही शादीशुदा था। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि निकिता इस बात से वाकिफ थी कि दर्शन पहले से शादीशुदा है। मगर इसके बावजूद भी उन्होंने अपने अफेयर को आगे बढ़ने दिया।
हालांकि बॉलीवुड में तो ये सब काफी आम सी बातें है, लेकिन साउथ और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की तरफ इन बातों को काफी तवज्जु दिया जाता है। बता दे कि जब दर्शन की पत्नी को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो उनकी पत्नी ने निकिता पर कई गंभीर इल्जाम लगाते हुए उनके खिलाफ आवाज उठाई। बस इन्ही इल्जामों के कारण कन्नड़ प्रोडक्शन एसोसिएशन ने निकिता को तीन साल के लिए बैन कर दिया था। जी हां इसी वजह से यह एक्ट्रेस बैन हो गई थी, लेकिन अब यह बैन नहीं है। यानि अब यह दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है।


