हम सभी को सर्दी का यह मौसम बहुत पसंद होता है लेकिन कभी-कभी सर्दी के मौसम में ठंड से बचना बहुत मुश्किल हो जाता है। सर्दियों का समय वह होता है जब हम सभी घर में अपने गर्म बिस्तर में ज़्यादातर समय बिताते हैं। हम बड़े तो सर्दी के मौसम को जैसे तैसे सेह लेते हैं लेकिन क्या हो जब आपका एक छोटा सा बच्चा हो, उसका इस सर्दियों के मौसम में ख्याल रखना बहुत महतवपूर्ण हो जाता है। क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली अच्छी तरह से विकसित नहीं हुई होती है और अभी भी विकसित हो रही है जो उन्हें सर्दी और खांसी और संक्रमण के लिए अधिक संवेदनशील बनाती है जिससे निपटना बहुत मुश्किल हो सकता है।
सर्दियों के मौसम में अपने शिशु की देखभाल के लिए कुछ आसान उपाय यहां दिए गए हैं
1. अपने बच्चे के कमरे को गर्म रखने के लिए ह्यूमिडिफायर या हीटर का उपयोग करें। सर्दियों के दौरान कमरे बहुत ठंडे हो जाते हैं और यह हमेशा सबसे अच्छा होता है कि जिस कमरे में आपका बच्चा अधिकतम समय बिताता है उस कमरे का सामान्य तापमान हमेशा बरक़रार रहे।
शिशुओं में कब्ज़ के लिए प्रभावी हैं ये खाद्य पदार्थ
2. बच्चे की कोमल और संवेदनशील त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें। सर्दियां आपके बच्चे की त्वचा को नुक्सान पंहुचा सकती हैं। यही कारण है कि आपको अपने बच्चे की त्वचा को पोषण और कोमल बनाए रखने के लिए एक अच्छे लोशन या क्रीम का उपयोग करने की आवश्यकता है।
3. शिशुओं को रोजाना अच्छी तरह से मालिश देना न भूलें और उसी के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजिंग तेल का उपयोग करें। मालिश आपके बच्चे को बेहतर तरीके से विकसित करने में मदद करता है और रक्त प्रवाह को उत्तेजित करता है और प्रतिरक्षा को भी बढ़ाता है।
शिशुओं को शहद देने से पहले ये आर्टिकल ज़रूर पढ़ें
4. यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि आपका बच्चा सही कपड़े पहने हुए है। एक ही समय में अपने बच्चे को गर्म और आरामदायक कपड़े पहनाएं। अपने बच्चे को बहुत अधिक गर्म कपड़ों में न पहनाएं, क्योंकि ऐसा करने से बच्चा परेशान हो सकता है, जिससे बदले में, आपके ही परेशानी होगी।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर


