टीवी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा, इस फिल्म से करने वाली है बॉलीवुड में डेब्यू

डेब्यू

टीवी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके पास फिल्म पगलैट में सान्या मल्होत्रा के बचपन के दोस्त की भूमिका निभाने का मौका है। वो हिंदी सिनेमा जगत में अपनी शुरुआत करने के लिए बहुत खुश दिख रही हैं। श्रुति ने टीवी सीरियल गठबंधन में धानक पारेख के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बना लीं हैं। इससे पहले, वो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स का भी हिस्सा थीं।

नागिन 4 में काम करने से किया इंकार

फिल्म में अपने किरदार की पुष्टि करते हुए, श्रुति ने कहा, ये लखनऊ पर आधारित कहानी है जो रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये एक महिला प्रधान फिल्म है जिसमें काफी अच्छी कास्ट है। मैं हिंदी फिल्म जगत में पदार्पण के लिए एक बेहतर अवसर की उम्मीद नहीं कर सकती थी। श्रुति ने टीवी के साथ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उन्होनें फिल्म एजेंट साई श्रीवास अत्रेय में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया। इसके अलावा, श्रुति को नागिन 4 में एक महत्वपूर्ण किरदार की पेशकश की गई थी, लेकिन श्रुति ने इसे करने से इंकार कर दिया। फिल्म एकता कपूर और गुनीत मोंगा द्वारा सह- निर्मित है।

डेब्यूफिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट के हाथों में है। फिल्म एक हल्की-फुल्की मनोरंजक कहानी है जिसका दिल सही दिशा में है। इस पर, गुनीत ने अतीत में कहा, जब कोई लड़की नासमझ होती है, तो लोग उस पगलैट कहते हैं और ये कथन इस फिल्म को परिभाषित करता है। पगलैट के पहले शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है। इसके अलावा, एकता कपूर ने कहा, गुनीत आज के भारतीय सिनेमा से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ों में से एक है। जब मैनें पहली बार इस फिल्म का विषय सुना, तो मैं समझ गयी कि हमें ये फिल्म एक साथ बनानी होगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा बेहद अहम रोल में नज़र आएंगी। श्रुति शर्मा के अलावा इस फिल्म में आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिक में नज़र आएंगे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
टीवी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा, इस फिल्म से करने वाली है बॉलीवुड में डेब्यू - Youth Express
Article Name
टीवी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा, इस फिल्म से करने वाली है बॉलीवुड में डेब्यू - Youth Express
Description
टीवी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके पास फिल्म पगलैट में सान्या मल्होत्रा के बचपन के दोस्त की भूमिका निभाने का मौका
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER