रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी टू में शिवानी शिवाजी रॉय नामक एक बेखौफ महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगी। लेकिन उन्हें पानी में जाने से बहुत डर लगता था, इस डर को हाइड्रोफोबिया कहते हैं। फिल्म के एक दृश्य में रानी को पानी में कुछ एक्शन सीन करने थे, ये पता चलने पर उन्होनें पहले फिल्म के निर्देशक गोपी पुथरण से सीन बदलने का आग्रह किया था। गोपी ने उन्हें बताया कि ये फिल्म का एक जरूरी सीन है, जिन्हें बदला नहीं जा सकता। इसके बाद रानी के आग्रह पर तय किया गया कि इन दृश्यों को सबसे आखिर में फिल्माया जाएगा। अपने हाइड्रोफोबिया यानी पानी के डर से निपटने के लिए अनीश एडेनवाला से तैराकी का प्रशिक्षण लिया।
रानी बताती हैं कि इस फिल्म की शूटिंग जून में ही पूरी हो गई थी, सिर्फ पानी में एक्शन वाले सीन फिल्माया जाना ही बाकी था। पानी से डर के कारण उन्होनें तैराकी प्रशिक्षण शुरू करने में देर की इसलिए फिल्म की शूटिंग में देरी हुई और शूटिंग सितंबर अक्टूबर तक खींच गई। आखिरकार रानी ने तैराकी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दृश्यों को मुंबई से लगभग 85 किलोमीटर दूर खंडेरी के एक तीस फीट गहरे पूल में शूट किया गया। दृश्य को वास्तविक दिखाने के लिए पूर्व को चंबल नदी की तरह तैयार किया गया था। महिलाओं पर होने वाले अपराध पर आधारित ये फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।
बचपन से ही तैराकी में थी दिक्कत
एक इंटरव्यू के दौरान रानी से पूछा गया कि क्या आपको तैराकी में बचपन से ही दिक्कत थी? जिसके जवाब में रानी ने बताया मेरी मां ने एक कहानी मेरे जेहन में बचपन से ही डाल रखी है। मैं एक बार तैराकी सीख रही थी, तभी मैं अचानक डूबने लगी। ये देखकर मेरी मां को बेचैनी का दौरा-सा पड़ा। तबसे उन्होनें मुझे कभी तैराकी नहीं सीखने दी। अब मुझे भी पानी से डर लगता है। वैसे में पानी में रह सकती हूं बशर्ते पैरों के नीचे जमीन हो।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

