भारत में इस दौरान महिलाओं पर ज़ुल्म बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई महिलाओं के साथ हो रहे हादसे दिल दहला रहे हैं। महिलाओं के साथ आपराधिक मामलों में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। लेकिन इस बात को भी नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता कि, 21वीं सदी में जब हर ओर टेक्नोलॉजी का बोलबाला है तो यह क्षेत्र भला इससे अछूता कैसे रह सकता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न महिला सुरक्षा ऐप्स मौजूद हैं।
विभिन्न कम्पनियों एवं समाज सेवी संस्थाओं ने महिलाओं पर बढ़ते ज़ुल्मो को देखते हुए इन ऐप्स को लॉन्च किया है। इन मोबाइल ऐप्स की मदद से मुसीबत की घड़ी में महिलाएं किसी भी पल सहायता की उम्मीद कर सकती हैं। अधिकतर मोबाइल एप्प केवल एक बटन दबाते ही दर्ज किये गये नंबर तक संदेश पहुंचाने की सुविधा देते हैं।
आइयें जानते हैं इन महिला सुरक्षा ऐप्स के बारे में
सेफ्टीपिन
यह ऐप जीपीएस (GPS-Global Positioning System) से लगातार उपयोगकर्ताओं के स्थान की समीक्षा करता है तथा आपातकाल के दौरान आपातकालीन नंबर पर वन-टच अलर्ट सेवा की सुविधा देता है और साथ ही साथ आपातकाल के दौरान आस-पास के सुरक्षा स्थानों के बारे में भी बताता है। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, और स्पेनिश भाषाओं में तथा एंड्रॉयड फ़ोन पर उपलब्ध है।
वीमेन सिक्यूरिटी
ज़्यादातर सुरक्षा ऐप्स आपातकालीन संख्याओं पर त्वरित संदेश भेजने की सेवा प्रदान करते हैं। लेकिन इस ऐप से उपयोगकर्ता 45 सेकंड की आवाज रिकॉर्ड करके आपातकालीन नंबर पर सन्देश के रूप में भेज सकता है।
शेक2सेफ्टी
इस ऐप के माध्यम से एसओएस संदेश बस फोन को हिलाकर या पॉवर बटन को 4 बार दबाकर पूर्वनिर्धारित संपर्कों को भेजा जा सकता है। हालांकि, फोन शेकिंग विकल्प को किसी भी समय उपयोगकर्ताओं द्वारा सक्रिय या निष्क्रिय किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में जहां उपयोगकर्ता प्रभावी रूप से फोन को संचालित करने में असमर्थ है, ऐप बहुत उपयोगी है क्योंकि आपातकालीन संदेश को ट्रिगर करना बहुत आसान है।
बीसेफ
यह ऐप महिलाओं) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसके गार्जियन तथा दोस्तों को लाइव स्थान के बारे में बताता है। उपयोगकर्ता, संकट की परिस्थितियों में एसओएस सेवा का लाभ उठा सकता है जो सभी आपातकालीन संपर्कों को जीपीएस स्थान के साथ संदेश भेजता है।
स्टे सेक्योर
इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए उपयोगकर्ता केवल पावर बटन को 5 बार दबाना होता है फिर ऐप आपातकालीन संपर्कों को अलर्ट संदेश भेज देता है। इसके साथ-साथ उपयोगकर्ता मुफ्त में एसओएस, एसएमएस सेवा का उपयोग कर सकते हैं जो संदेश को पांच संपर्कों में भेजता है। ख़ास बात यह है कि, यह ऐप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी कार्य करता है।
इंदिरा शक्ति ऐप
यह ऐप महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से बनाया गया बेहद उपयोगी एप्लिकेशन है। एक बार डाउनलोड करने के बाद यह ऐप ऑफलाइन भी काम करता है। इसमें सेफ्टी फीचर के तौर पर महिला को चार लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज करने होते हैं। आपातकाल में उपयोग हेतु इसमें दो विकल्प दिए गये हैं।
पहला, आवश्यकता पड़ने पर ऐप ऑन करें और ‘प्रेस’ बटन को दबाना होता है। बटन दबाते ही दर्ज किये गये नंबर पर स्वतः ही कॉल तथा मेसेज चला जायेगा। दूसरा, यदि महिला अथवा उपयोगकर्ता मोबाइल अनलॉक करने की स्थिति में नहीं है तो वह मोबाइल के पावर बटन को तीन बार दबाये, इससे दर्ज किये गये नंबरों पर कॉल तो जाएगा ही साथ ही सहायता की मांग का मेसेज भी चला जायेगा।
सबसे ख़ास, दोनों की विकल्पों में मेसेज के साथ-साथ मुसीबत में पड़े व्यक्ति की लोकेशन भी मेसेज के साथ ही भेजी जाती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इसे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को समर्पित किया गया है तथा उन्हीं के नाम पर इसका नाम रखा गया है।
यह कुछ तकनीकी विकास के ख़ास फ़ायदे हैं जो महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। इन ऐप्स को अपने मोबाइल में ज़रूर जगह दें ताकि आप सुरक्षित जीवन जीनें में सफल रहा सकें।
Instagram ने लाया नया Threads चैटिंग ऐप, करीबी दोस्तों के बिच होगी होगी मज़ेदार मेसेजिंग
अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर
