शिओमी भारतीय मार्किट में अपने पैर जमा चूका है. यह चीनी कंपनी काम पैसे में यूजर को बेहतरीन फीचर्ड मोबाइल दे रही है. हाल ही में अपकमिंग फ़ोन Redmi K30 के कैमरा स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। कंपनी ने दवा किया है की इसमें सोनी का सेंसर दिया जाएगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर होगा जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि रेडमी के30 में चार रियर कैमरे होंगे। साथ ही साथ इसके प्रोसेसर से जुडी जानकारी भी सामने आयी है की इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC चिपसेट प्रोसेसर का उपयोग किया गया है. फ़िलहाल चलिए आपको इस फ़ोन से जुडी और भी बाकि जानकारी विस्तार में बता दे.
Redmi K30 के स्पेसिफिकेशन
10 दिसंबर को लांच होने वाले इस फ़ोन के कैमरा सेंसर से जुडी कथित जानकरी सामने आयी है. यह जानकारी एक टिप्सटर ने वीबो पर शेयर किया है. बताया है की स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर होने का दावा किया गया है। इसका अपर्चर एफ/1.89 होगा। Xiaomi ने हाल ही में टीज़र ज़ारी किया था कि रेडमी के30 में दुनिया का पहला हाइ रिज़ॉल्यूशन इमेज सेंसर होगा। संभवतः बात Sony IMX686 सेंसर की हो रही थी।
इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया जा सकता है।इस हफ्ते ही आए टीज़र से पता चला था कि रेडमी के30 में वर्टिकल पोजीशन में कैमरा सेटअप होगा। इसके चारों ओर एक सर्कुलर रिंग मौज़ूद रहेगा।
दूसरी तरफ Redmi K30 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7652 मल्टी मोड 5G मोडम के साथ आएगा। प्रोसेसर के बारे में नई जानकारी कंपनी के द्वारा ही रिवील की गई है। Xiaomi के आधिकारिक Weibo अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को पोस्ट की गई है। आपको बता दें कि क्वालकॉम ने हाल ही में इस नए प्रोसेसर को लॉन्च किया है। ये पहला स्मार्टफोन होगा, जो इस प्रोसेसर के साथ आ सकता है। क्वालकॉम ने अभी तक इस प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मल्टी 5G मोडम सपोर्ट के साथ आने वाले इस प्रोसेसर में 3.7Gbps की स्पीड से इंटरनेट एक्सेस किया जा सकेगा।
Xiaomi ने रेडमी के30 का नया टीज़र ज़ारी किया है। इसमें स्क्रीन साइज को दर्शाते हुए जानकारी दी गई है। दिखाया गया है कि फोन 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें होल-पंच डिज़ाइन होगा। डिस्प्ले में कटआउट संभवतः दो सेंसर्स के लिए होंगे। तस्वीर में Redmi K30 एजी फॉर्स्टेड ग्लास बैक के साथ नज़र आ रहा है।
टेक्नोलॉजी से जुडी हर खबर Youth Express पर.


