एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बनेंगी ऊषा इंटरनेशनल की ब्रांड एंबेसेडर

ब्रांड

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को ऊषा इंटरनेशनल ने अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा है। 27 वर्षीया अभिनेत्री ऊषा की सिलाई मशीन, उपकरणों और पंखों का प्रचार करेंगी।

बायोपिक महानती में एक्ट्रेस सावित्री की भूमिका के लिए अभिनेत्री ने वर्ष 2018 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस जीता है। वो तमिल, मलयालम, और तेलुगू फिल्मों में लगातार नज़र आती रहीं हैं।

ऊषा इंटरनेशनल सिविंग मशीन्स एंड एप्लायंसेज बिजनेस के प्रेसिडेंट हरविंदर सिंह ने कहा, कीर्ति एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, जिनके प्रशंसका विभिन्न प्रांतों में हैं। वो यंग हैं, प्रतिभाशाली हैं, महत्वकांक्षी हैं और सबसे महत्वपूर्ण ये है कि उनके साथ हर कोई जुड़ाव महसूस करता है।

उन्होनें कहा, उनकी ये सारी खूबियां उन्हें ऊषा के लिए परफेक्ट ब्रांड एंबेसेडर बनाती हैं।

ऊषा इंटरनेशनल के साथ अपने जुड़ाव पर कीर्ति सुरेश ने कहा, ऊषा जैसे एक प्रतिष्ठित एवं भरोसेमंद ब्रांड के साथ जुड़ना सौभाग्य की बात है। जिसके साथ मैं पूरी तरह से जुड़ाव महसूस करती हूं। ये ब्रांड निरंतर नवाचार और विकास करता रहता है, ताकि अपने ग्राहकों के लिए उपभोक्ता अनुभव को बढ़ाने वाले उत्पादों की पेशकश कर सके।

फिल्म मैदान से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

ब्रांडएक्ट्रेस कीर्ति सुरेश साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद अब बहुत जल्द फिल्म मैदान से बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली है। और उनकी इस बॉलीवुड फिल्म मैदान में उनके साथ नज़र आएंगे अजय देवगन। ये एक स्पोर्टस ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल टीम के कोच का किरदार निभाएंगे और कीर्ति, अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने जा रहीं हैं।

ये फिल्म 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएंगा। इस समय इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। फिल्म मैदान का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहें हैं।

खास बात ये है कि फिल्ममेकर्स डबिंग के लिए साउथ के बड़े आर्टिस्ट्स को लाने का विचार कर रहे हैं। जबकि हिंदी की डबिंग अजय देवगन करेंगे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बनेंगी ऊषा इंटरनेशनल की ब्रांड एंबेसेडर - Youth Express
Article Name
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बनेंगी ऊषा इंटरनेशनल की ब्रांड एंबेसेडर - Youth Express
Description
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को ऊषा इंटरनेशनल ने अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा है। 27 वर्षीया अभिनेत्री ऊषा की सिलाई मशीन, उपकरणों और पंखों का प्रचार
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER