शूटिंग के दौरान अपने ही शो के निर्देशक से प्यार कर बैठी थीं ये अभिनेत्री

शो

स्टार प्लस का बहुत ही फेमस सीरियल दिया और बाती हम आज भी दर्शको को बहुत याद आता है। इस शो में, अभिनेत्री दीपिका सिंह ने संध्या राठी की शानदार भूमिका निभाई और इस भूमिका के साथ, दीपिका सिंह टीवी की दुनिया में बहुत लोकप्रिय हो गईं। इस शो में दीपिका अनस राशिद के साथ नज़र आईं थी, जो कि शो में उनके पति बने थे। सीरियल दिया और बाती हम में दीपिका सिंह के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 5 सालों तक लगातार एक ही टीवी सीरियल में काम करने के बाद, दीपिका सिंह टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी थीं। और आज हम आपको दीपिका सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

शोआप सभी की जानकारी के लिए बता दें, कि दीपिका सिंह को शो दिया और बाती हम की शूटिंग के दौरान अपने ही निर्देशक राज गोयल से प्यार हो गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2015 में एक-दूसरे से शादी कर ली। जिसके बाद दीपिका सिंह ने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली और शादी के 2 साल बाद उन्होनें एक बेटे को जन्म दिया।

कवच 2 से कीं टीवी जगत में वापसी

बेटे को जन्म देने के बाद, दीपिका सिंह का वजन बहुत बढ़ गया था, जिसके बाद उन्होनें अपना वजन कम किया और एकता कपूर के बेहद लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो कवच के दूसरे सीजन में यानी कवच 2 से फिर से टीवी जगत में वापसी की। कवच 2 में दीपिक के साथ नमिक पॉल और विन राणा भी मुख्य किरदार में नज़र आएं थें। दर्शक दीपिका के इस धारावाहिक को काफी पसंद भी करते थे।

वेब सीरीज हलाला से किया डिजिटल डेब्यू

दीपिका सिंह ने इस साल वेब सीरीज हलाला से डिजिटल डेब्यू भी किया। ये वेब सीरीज तीन तलाक पर बेस्ड था, जिसमें दीपिका सिंह एक वकील का रोल प्ल कीं थीं।

आपको बता दें कि टीवी में काम करने से पहले दीपिका ने एक पंजाबी गीत एलबम में भी काम किया है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
शूटिंग के दौरान अपने ही शो के निर्देशक प्यार कर बैठी थीं अभिनेत्री - Youth Express
Article Name
शूटिंग के दौरान अपने ही शो के निर्देशक प्यार कर बैठी थीं अभिनेत्री - Youth Express
Description
दीपिका सिंह को शो दिया और बाती हम की शूटिंग के दौरान अपने ही निर्देशक राज गोयल से प्यार हो गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2015
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER