दीपिका सिंह, जिन्होंने टीवी से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया था,क्युकी वो माँ बनने वाली थी, कथित तौर पर एकता कपूर के लोकप्रिय शो के साथ वापसी कर सकती हैं। अपने शो “दीया और बाती हम” के कारण संध्या के रूप में एक घरेलू नाम बन गई है।अभिनेत्री लगभग 5 वर्षों तक शो का हिस्सा रही। अपनी शादी और गर्भावस्था के बाद, दीपिका ने अभिनय उद्योग से ब्रेक ले लिया था। प्रेगनेंसी के बाद काफी अफवाह भी उडी के वो कई दुसरे शो में नज़र आने वाली है, मगर सारी खबरें झूठी निकली।
दीपिका का पिछले शो लोगो को बहोत पसंद आया था। महिला आधारित दिया और बाती हम हर घर का हिस्सा बन गया था। लेकिन उसी शो के दौरान उनकी शादी हो गयी और वो माँ भी बनने वाली थी।
आपको बताते चले के दीपिका सिंह ने 2 मई 2014 को अपने टेलीविजन शो के निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी रचा ली थी। 5 जनवरी 2017 में, सिंह ने मीडिया और अपने प्रशंसकों को अपनी गर्भावस्था की खबर की घोषणा की थी ।
एकता कपूर के इस शो से वापसी करती हुई नज़र आएंगी संध्या उर्फ़ दीपिका सिंह
जैसा कि सूत्रों द्वारा बताया गया है, दीपिका सिंह एकता कपूर के अलौकिक शो “कवच … काली शक्ति” के सीज़न 2 में दिखाई देंगी। पहले सीज़न में मोना सिंह और विवेक दहिया मुख्य भूमिकाओं में थे।मगर इस बार दीपिका सिंह आपको इस शो में नज़र आ सकती हैं। “दीया और बाती हम” में दीपिका सिंह ने एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाई। कवच में वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी। दीपिका ने 2018 में एक वेब सीरीज़ भी की थी जिसका नाम था “रियल सोलमेट”
इस बीच एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने काम से अपने विश्राम के बारे में भी बात की और बताया कि उन्होंने एक मिनट के लिए भी टेलीविजन को याद नहीं किया क्युकी वह हर दिन मां होने का आनंद ले रही है और बहोत खुश हैं अपने वैवाहिक जीवन से।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ अब सिर्फ Youth Express पर

