हमारी टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री आज भी शक्ल से खूबसूरत और इंग्लिश बोलने वाले इंसान पर ज्यादा तवज्जो देती है। पर ये भी सच है कि टैलेंट किसी कि मोहताज नहीं होती न ही खूबसूरती की और न ही इंग्लिश बोलने की। और आज के समय में किसी की शक्ल सूरत देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि वो इंसान कितना टैलेंटेड है या कितना अमीर है। ऐसे ही कहानी है टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली की। उन्होनें भी सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड को गरीब समझकर उससे ब्रेकअप कर लिया था। और आज वो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हैं।

एक इंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में विशाल आदित्य सिंह ने बताया था कि मैं एक देसी लड़का हूं और मेरी इंग्लिश भी इतनी अच्छी नहीं है इसीलिए मधुरिमा को लगता था कि मैं गरीब घर से हूं और वो अपने दोस्तों से भी मुझे मिलवाने में शर्म महसूस करती थी।

फुटवियर के शौकिन है विशाल आदित्य सिंह
आपको बता दें कि विशाल आदित्य सिंह फुटवियर के काफी शौकीन है। बिग बॉस में हाल ही में कंटेस्टेंट्स को विशाल के फुटवियर कलेक्शन के बारे में बात करते हुए भी देखा गया था। खबरों के मुताबिक बिग बॉस के घर में विशाल स्टाइलिश कपड़ों के साथ 25 से 30 फुटवियर लेकर गए थे।
और ऐसे ही मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Expressपर.

