हजारों ‘ऑपरेशन’ किए जाने के साथ, उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने ये सोच कर रखा था के उसने कई रोगियों को सर्जन के रूप में सफलतापूर्वक ठीक किया है। हालांकि, इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि 70 हज़ार से अधिक और 10 साल के समय से अनुबंध पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में काम करने वाला यह सर्जन आखिरकार डॉक्टर ही नहीं था। उसने मैसूर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ राजेश आर की जाली एमबीबीएस की डिग्री बना कर अपनी क्लिनिक को चलाया था।
बाईपास सर्जरी और एंजियोप्लास्टी के बीच का अंतर क्या जानते हैं आप
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्यासागर मिश्रा के अनुसार, 50 वर्षीय आरोपी ओम पाल ने दावा किया है कि उसने एक डॉक्टर के रूप में अपने हजारों ‘ऑपरेशन’ किए थे। खबर ये भी है के आरोपी ओम पाल सहारनपुर जिले में एक नर्सिंग होम भी चला रहा था।
70 हज़ार से अधिक सर्जरी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
ओम पाल को मैसूर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ राजेश आर की नकली एमबीबीएस डिग्री बनाने के बाद सीएचसी में अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया था। उसकी असली पहचान तब सामने आई जब वह जबरन कॉल मिलने के बाद शिकायत दर्ज करने पुलिस के पास गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ओम पाल ने 2000 के दशक की शुरुआत में मैंगलोर में वायु सेना बेस अस्पताल में एक अर्धसैनिक के रूप में काम किया और यहां तक कि उसकी पेंशन भी आती है।
दिल्ली के मैक्स अस्पताल ने फिर की बड़ी लापरवाही
“राजेश आर। नाम का एक डॉक्टर उनके साथ मैंगलोर में काम किया करता था। डॉ राजेश आर के विदेश में शिफ्ट होने से पहले, ओम पाल ने अपनी तस्वीर को डॉ राजेश की एमबीबीएस की डिग्री ‘क्लोन’ की। उन्होंने खुद को मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में पंजीकृत करवाने के लिए इस फर्जी डिग्री का इस्तेमाल किया, उत्तर प्रदेश में, “पुलिस अधिकारी ने कहा।
इस डिग्री के आधार पर, ओम पाल को न केवल देवबंद में सीएचसी में सर्जन की नौकरी मिली, बल्कि खुद को सर्जरी के लिए कई प्रमाण पत्र और डिप्लोमा भी नकली बनवाए, और वो दोनों सर्टिफिकेट अमेरिका के थे।
एसपी ने कहा कि कागजात पर, वह डॉ राजेश आर थे, लेकिन नुस्खे और होर्डिंग्स में उन्होंने ‘डॉ राजेश शर्मा’ का इस्तेमाल किया, ताकि असामान्य नाम देवबंद जैसी छोटी सी जगह पर कोई संदेह पैदा न करे।
हालाँकि, ओम पाल का ये सपना तब खतरे में आया, जब वह खुद ही जबरन कॉल मिलने के बाद पुलिस की मदद लेने के लिए चले गए। फोन करने वाला उसकी असली पहचान के बारे में चुप रहने के लिए 40 लाख रुपये की मांग कर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर



