फूड डिलीवरी सर्विस ऐप जोमाटो कंपनी ने फ़ूड डेलेवेरलिंग के साथ-साथ Zomato Video Streaming की भी शुरुवात करने जा रहा है| कंपनी अब अपना ओरिजनल शो भी प्रोडूस करेगा| जिसका लुत्फ ग्राहक जोमैटो के मोबाइल एप पर उठा सकते हैं| कंपनी ने शुक्रवार को जोमैटो ऑरिजिनल्स लांच करने की घोषणा की, जिसमें अगले तीन महीने तक 18 शोज दिखाए जाएंगे, जो 16 सितंबर से स्ट्रीम किए जाएंगे| चलिए आपको बता दे इसमें किस तरह के कंटेंट कंपनी दिखाएगी|
Zomato Video Streaming की शुरुवात
कंपनी ने अपना वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। इस ओवर द टॉप (OTT) सर्विस के जरिए यूजर्स फूड रिव्यू, रेसिपी आदि के वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे। Zomato की ये वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix, Amazon Prime और Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म को चुनौती दे सकता है। यूजर्स जोमैटो की इस सर्विस को 16 सितंबर से स्ट्रीम कर सकेंगे।
Zomato Video Streaming प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को फूड कैटेगरीज के अलावा कॉमेडी, रियलिटी, सेलिब्रिटी और फिक्शन जैसे शोज देखने को मिलेंगे। यूजर्स तीन 15 मिनट के वीडियोज, पीक रेस्तरां की स्टोरीज भी देख सकेंगे। जोमैटोअपने वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में 2000 से ज्यादा वीडियोज उपलब्ध कराएगा। जिसमें जोमैटो ऑरिजिनल्स, स्नीक-पीक रेसिपी वीडियोज आदि को भारतीय यूजर्स एक्सेस कर सकेंगे।
स्मार्टफोन के ज़रिये इस तरह से बच सकते है मोटे चालान से: ट्रैफिक रूल 2019


