बता दे कि लव अफेयर्स सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में भी देखने को मिलते है। जी हां आज हम आपको ऐसे ही एक लव अफेयर से रूबरू करवाना चाहते है। गौरतलब है कि टीवी एक्टर वरुण कपूर के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। जो कई टीवी सीरियल्स में काम करके टीवी की दुनिया में अपना एक अच्छा खास नाम बना चुके है। बहरहाल आज हम आपको उस टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताना चाहते है, जो वरुण कपूर से प्यार करने लगी थी। मगर अफ़सोस कि वरुण तो पहले से ही शादीशुदा है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वरुण ने कई साल पहले ही शादी कर ली थी। यानि उन्होंने प्रसिद्ध होने से पहले अपना जीवनसाथी चुन लिया था।
वरुण कपूर से प्यार करने लगी थी यह एक्ट्रेस..
वही अगर हम उस टीवी एक्ट्रेस की बात करे तो वह कोई और नहीं बल्कि हेली शाह है। दरअसल हेली और वरुण कपूर सीरियल स्वरागिनी में एक साथ काम कर चुके है। इस सीरियल में इन दोनों की जोड़ी को दर्शको द्वारा खूब पसंद भी किया गया था। बता दे कि एक इंटरव्यू के दौरान खुद हेली शाह ने इस बात का खुलासा किया था। हालांकि हेली शाह को यह मालूम था कि वरुण शादीशुदा है। मगर इसके बावजूद भी वह वरुण से काफी प्यार करती थी। शायद यही वजह है कि जब स्वरागिनी सीरियल खत्म हुआ तब उन्होंने कुछ समय के लिए टीवी से ब्रेक ले लिया था। हालांकि काफी समय के बाद हेली शाह ने सूफियाना इश्क मेरा सीरियल से टीवी की दुनिया में फिर से वापसी कर ली।
अब जाहिर सी बात है कि वरुण अपनी पत्नी से इतना प्यार करते है, कि वह उसे कभी किसी के लिए अकेला नहीं छोड़ सकते। तो ऐसे में वरुण और हेली का रिश्ता टूटना तो लाजिमी था। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि इस सीरियल के बाद इन दोनों की जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। मगर वरुण कपूर से प्यार करने की जो गलती हेली शाह ने की थी, अब वह उस गलती को पूरी तरह से भुला चुकी है। “तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी ये हमें जरूर बताईयेगा।”



