बैटमिंटन क्वीन कही जाने वाली PV Sindhu ने देश का नाम एक बार फिर गर्व से ऊँचा कर दिया| ओलम्पिक सिलवर मेडल विजेता सिंधू ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर चैम्पियनशिप में पहली बार गोल्ड मेडल जीत लिया| सिंधू ने इस जीत के बाद कहा, “इस बार मैं अपना खास देने के लिए तैयार थी| लेकिन मैंने इस मुकाबले को भी वैसे ही खेला, जैसा कि मैं पिछले मैच में खेली थी| मैंने केवल यही सोचा था कि यह मैच भी मेरे लिए केवल एक मैच की तरह ही है|”
PV Sindhu ने देश को दिलाया गोल्ड
PV Sindhu को जित की बधाई देते हुए जी-7 सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “प्रतिभा की धनी पीवी सिंधू ने एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित किया| BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई| बैडमिंटन के प्रति उनकी लगन और समर्पण प्रेरणादायक है| पीवी सिंधू की सफलता खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी| ”
प्रधानमंत्री जी ही नहीं बाकि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया की BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने के लिए पीवी सिंधु को बधाई| यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. बैडमिंटन कोर्ट पर आपका जादू, कड़ी मेहनत और दृढ़ता लाखों लोगों को रोमांचित करती है और प्रेरित करती है| आपकी सभी भविष्य की लड़ाइयों के लिए विश्व चैंपियन को शुभकामनाएं| ”
गृह मंत्री अमित शाह भी PV Sindhu को जित की बधाई दी| अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा की- “अपने जापानी समकक्ष नोज़ोमी ओकुहारा को हराने के बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए पीवी सिंधू को बधाई| आपने अपनी अविश्वसनीय उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है|”
वही खेल जगत की बैटमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने अपनी साथी खिलाड़ी को बधाई देते हुए लिखा, “पीवी सिंधू शुभकामनाएं, भारत की ओर से पहली बार विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता| ”
खेल जगत से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ की लिए Youth Express.




