भारतीय 73वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter ने भारतीय यूजर्स को खुशखबरी दी है। Twitter ने भी अपने तरीके से अपने यूजर को बधाई दी है| बता दे ट्वीटर ने यूजर्स के लिए अशोक चक्र वाला इमोजी को रोल आउट किया है। ये इमोजी 18 अगस्त तक लाइव रहेगा। इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, पंजाबी, मराठी, गुजराती, बंगाली और उड़िया भाषा में इस्तेमाल कर सकेंगे।
ट्वीटर ने बताया है कि अंग्रेजी समेत ये 18 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। पिछले कई सालों से Twitter ने इमोजी के जरिए यूजर्स को अपने विचार रखने का मौका दिया है। Twitter ने कई तरह के सिम्बॉल्स को रोल आउट किए हैं, जिसे यूजर्स ट्विट या रीट्वीट करके अपनी बात कह सकता है|
Twitter India के पॉलिसी मैनेजर शगुफ्ता कामरान ने बताया कि हमारा मानना है कि,’ ये Independence Day वाला इमोजी भारतीय यूजर्स को कई भाषाओं में अपनी खुशी जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस इमोजी के जरिए यूजर्स इस महत्वपूर्ण दिन को सेलिब्रेट कर सकेंगे। दुनिया के किसी भी देश में रहने वाले यूजर्स इस इमोजी के जरिए स्वतंत्रता दिवस की खशियां को बांट सकेंगे।’
Independence day 2019: हर भारतीय की आन बान और शान है तिरंगा, जाने इसे फहराने के नियम
खास तौर पर डिज़ाइन किया गया Independence Day इमोजी


