Twitter ने रोल आउट किया अशोक चक्र वाला इमोजी: Independence day 2019

Twitter

भारतीय 73वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter ने भारतीय यूजर्स को खुशखबरी दी है। Twitter ने भी  अपने तरीके से अपने यूजर को बधाई दी है| बता दे ट्वीटर ने यूजर्स के लिए अशोक चक्र वाला इमोजी को रोल आउट किया है। ये इमोजी 18 अगस्त तक लाइव रहेगा। इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, पंजाबी, मराठी, गुजराती, बंगाली और उड़िया भाषा में इस्तेमाल कर सकेंगे।

ट्वीटर ने बताया है  कि अंग्रेजी समेत ये 18 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। पिछले कई सालों से Twitter ने इमोजी के जरिए यूजर्स को अपने विचार रखने का मौका दिया है। Twitter ने कई तरह के सिम्बॉल्स को रोल आउट किए हैं, जिसे यूजर्स ट्विट या रीट्वीट करके अपनी बात कह सकता है|

Twitter

Twitter India के पॉलिसी मैनेजर शगुफ्ता कामरान ने बताया कि हमारा मानना है कि,’ ये Independence Day वाला इमोजी भारतीय यूजर्स को कई भाषाओं में अपनी खुशी जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस इमोजी के जरिए यूजर्स इस महत्वपूर्ण दिन को सेलिब्रेट कर सकेंगे। दुनिया के किसी भी देश में रहने वाले यूजर्स इस इमोजी के जरिए स्वतंत्रता दिवस की खशियां को बांट सकेंगे।’

Independence day 2019: हर भारतीय की आन बान और शान है तिरंगा, जाने इसे फहराने के नियम

खास तौर पर डिज़ाइन किया गया Independence Day इमोजी

इस इमोजी को खास तौर पर अशोक चक्र के साथ डिजाइन किया गया है। अशोक चक्र को भारतीय तिरंगे के बीच में देखा जा सकता है। इसमें 24 तीलियों वाले चक्र का इस्तेमाल किया गया है। इमोजी में भी आपको यही अशोक चक्र नीले रंग में मिलता है। ये पांचवां मौका है जब Twitter ने Independence Day के मौके पर इमोजी जारी किया है। इससे पहले Twitter ने लालकिला, भारतीय तिरंगे समेत कई इमोजी जारी किए हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना संदेश ट्वीट करना चाहते हैं तो आप इस लेटेस्ट इमोजी का इस्तेमाल करके ट्वीट कर सकते हैं।

देश और दुनिया से जुडी हुई सभी तरह की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए Youth Express वेबसाइट देखें।
Summary
Twitter ने रोल आउट किया अशोक चक्र वाला इमोजी-Youth Express
Article Name
Twitter ने रोल आउट किया अशोक चक्र वाला इमोजी-Youth Express
Description
ट्वीटर ने यूजर्स के लिए अशोक चक्र वाला इमोजी को रोल आउट किया है। ये इमोजी 18 अगस्त तक लाइव रहेगा। यह अंग्रेजी समेत ये 18 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER