नेटफ्लिक्स ने मच अवेटेड सीरीज़ ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीज़न का इंतज़ार बस खत्म ही होने वाला है| कल का दिन बड़ा ही अच्छा जाने वाला है , पहले स्वतंत्रता दिवस , दूसरा रक्षाबंधा और सोने पे सुहागा नेटफ्लिक्स का सेक्रेड गेम का दूसरा सीजन| खास बात तो ये है की कैलेंडर में 15 अगस्त की तारीख जैसे ही शुरू होगी, ठीक उसी वक्त नेटफ्लिक्स पर ‘Sacred Games-2′ लाइव हो जाएगा| यानि 15 अगस्त रात 12 बजे से ही नेटफ्लिक्स यूजर्स इस मशहूर वेब सीरीज़ को देख पाएंगे|
इस बात की सूचना Netflix ने ट्वीटर के ज़रिये साझा की है| इस जानकारी को साझा करते हुए ये बात भी लिखी गई है कि लोगों को अपनी नींद कुर्बान करनी होगी| नेटफ्लिक्स ने ट्विटर पर लिखा, “आज रात 12 बजे से सेक्रेड गेम्स लाइव देख सकते हैं| मतलब नींद का बलिदान देना होगा|’
सच्ची घटना पर आधारित है Sacred Games
हलाकि सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन के भी लोगो ने खूब पसंद किया था| इसमें सैफ अली खान,
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे ने जबरजस्त एक्टिंग की थी| वही समीक्षकों ने भी इस सीरीज़ की सराहाना की थी| इस सीरीज़ के डायलॉग्स भी काफी मशहूर हुए थे| खास कर के नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का डायलॉक ” कभी कभी लगता है आपुनिच भगवान् है|” पहले सीज़न के खत्म होने के साथ ही Sacred Games-2 का इंतज़ार शुरू हो गया था|
बता दे की आपको बता दें कि ये वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नोवेल ‘सेक्रेड गेम्स’ पर आधारित है, जो मुंबई के अपराध जगत की कहानी है| यह विश्वासघात. अपराध और जुनून की दास्तां बयां करती है| Sacred Games-2 की कहानी वहीं, से शुरू होगी, जहां से सरताज सिंह (सैफ अली खान) ने शहर को बचाने की अपनी लड़ाई जारी रखी और गणेश गायतोंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) ने मुंबई के दिग्गज डॉन के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना किया|
बता दे इस सीजन में पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएँगे | गुरु की भूमिका निभा रहे
पंकज त्रिपाठी को पिछले सीजन में गायतोंडे के ‘तीसरे पिता’ के रूप में पेश किया गया था| Sacred Games-2 का निर्देशन फिल्मकार अनुराग कश्यप और नीरज घेवन ने किया है|
Summary
Article Name
होगा नींद का बलिदान,रात 12 बजे Sacred Games-2 होगी रिलीज़-Youth Express
Description
15 अगस्त की तारीख जैसे ही शुरू होगी, ठीक उसी वक्त नेटफ्लिक्स पर 'Sacred Games-2' लाइव हो जाएगा| रात 12 बजे से ही नेटफ्लिक्स यूजर्स वेब सीरीज़ को देख पाएंगे|
Author
Vasundhara Singh
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo