पुरे भारत देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न 15 अगस्त को मनाया जाता है| भारत इस बार 73वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2019) मनाएगा| 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के शासन से आजादी मिलने के बाद से ही हर भारतीय के अंदर इस दिन को लेकर अभिमान होता है| स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं| झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में इस दिन को मनाया जाता है|
इस बार का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2019) और भी खास है क्यों की देश के शीष राज्य जम्मू- कश्मीर से 370 धरा हटा दी गयी है| आर्टिकल 370 हटने के बाद वह भी तिरंगा फहराया जा सकता है|
लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के कुछ नियम हैं? और अगर कोई भी व्यक्ति इस नियम और कायदे कानून का उलंघन करता है तो उस पे कार्यवाही की जा सकती है| ऐसे में आज हम आपको तिरंगा फहराने से जुड़े नियम और कानून बताने जा रहे हैं|
इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2019) को इन नियमो के साथ फ़हराय तिरंगा
- तिरंगा (National Flag) हमेशा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही फहराया जाता है|
- तिरंगे को कभी झुकाया नहीं जाता, न ही जमीन पर रखा जाता है| आदेश के बाद ही सरकारी इमारतों पर झंडे को आधा झुकाकर फहराया जा सकता है|
- राष्ट्रीय ध्वज को कभी पानी में नहीं डुबोया जा सकता, झंडे को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुचाया जाता है| झंडे के किसी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं|
- तिरंगे का आकार आयताकार होना चाहिए. इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना चाहिए|
- तिरंगा हमेशा कॉटन, सिल्क या फिर खादी का ही होना चाहिए|
- केसरिया रंग को नीचे की तरफ करके तिरंगा फहराना गलत है|
- तिरंगे को हमेशा अपने पास की सबसे ऊंची जगह पर फहराना चाहिए|
- तिरंगे का इस्तेमाल किसी कार्यक्रम में मेज को ढकने या मंच को सजाने में नहीं किया जाता है|
- कभी भी फटा या मैला-कुचैला तिरंगा नहीं फहराया जाता है| झंडा फट जाए, मैला हो जाए तो उसे एकांत में आग में जला देना चाहिए या अन्य किसी तरीके से नष्ट करना चाहिए, ताकि उसकी गरिमा बनी रहे| झंडे को पवित्र नदी में जल समाधि भी दी जा सकती है|
- तिरंगे को कपड़े बनाकर पहनना गलत है| तिरंगे को अंडरगार्मेंट्स, रुमाल या कुशन आदि बनाकर इस्तेमाल करना तिरंगे का अपमान है|
तो इस साल Independence Day 2019 पर बताये गए नियमों के साथ अपने राष्ट्रीय ध्वज को फहराए|
देश और दुनिया से जुडी हुई सभी तरह की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए Youth Express वेबसाइट देखें।


