आप दिन भर कड़ी मेहनत करते हैं। धीरे धीरे दिन ख़तम होकर रात करीब आ जाती है। आप रात के खाने के बाद आप कुछ आराम के पल और नींद के लिए तत्पर हो जाते हैं। नींद के ये घंटे आपको तरोताजा रखते हैं और आपकी बैटरी को एक और उत्पादक और उपयोगी दिन के लिए तैयार करते हैं। आप यही सोच के अपने बिस्तर पे जाते हैं के आपको अच्छी और गहरी नींद आए। लेकिन क्या होता है जब आपको पर्याप्त नींद या आराम सिर्फ आपकी ख़राब आदतों या ठीक से नींद ना आने की वजह से नहीं मिल पाती है, ऐसे में आपको घबराहट, चिड़चिड़ा पन, गुस्सा आना ये सारी चीज़ें महसूस होती है,आप नींद की कमी की वजह से अपने शरीर और मन में ताजगी की कमी भी महसूस करते हैं।
अच्छी और गहरी नींद आने के कुछ टिप्स यहाँ दिए गयें हैं
अपने बिस्तर और बेडरूम को अपने हिसाब से आराम दायक बनाओ
आपका बेडरूम और बिस्तर आरामदायक होना चाहिए। वह स्थान जहां आपको दिन का सात से आठ घंटे बिताना होंता हो। तो, यह आरामदायक होना चाहिए के नहीं?ये सुनिश्चित करें कि आपका बिस्तर आपके लिए ठीक है। कॉटन या नेचुरल फैब्रिक वाले बेडक्लॉथ – बेड शीट, बेड कवर और रजाई के साथ-साथ पिलो केस का भी इस्तेमाल करना अच्छा होता है। प्राकृतिक कपड़े आरामदायक और त्वचा के अनुकूल अधिक सुरक्षित होंते हैं।
छोटे बेडरूम के लिए अपनी सुविधा के हिसाब से जाने कुछ ज़रूरी हैक्स
स्वच्छता
अपने बैडरूम को अच्छे से सुनिश्चित करें की आपका कमरा व आपका बिस्तर साफ सुथरा हो। आपके बिस्तर पर अनावश्यक चीजें न केवल आपके बिस्तर को आपके लिए असुविधाजनक बना देती हैं, बल्कि यह अच्छी ऊर्जा का स्रोत भी नहीं होती। अव्यवस्था-मुक्त साफ कमरा आपको अच्छी ऊर्जा देता है। अपने बेडरूम को अच्छी तरह से हवादार रखें ताकि हवा ताजा और साफ हो।
मोबाइल और लैपटॉप से रहें दूर
जब आप बिस्तर सोने जा रहें हों तो अपना मोबाइल और लैपटॉप अपने पास न रखें। आप केवल अपने आप को रहने की अनुमति दे। आपके व्हाट्सएप मैसेज और मेसेजेस का आगमन तो होता ही रहेगा और अपने आपको खुद से मोबाइल ना देखने के लिए तैयार करें। लैपटॉप भी आपको सक्रिय रखने का एक बड़ा स्रोत है। इसलिए अगर आप सोने जाना चाहते हैं तो मोबाइल और लैपटॉप से ज़रूर दूर रहें।
गुनगुने पानी से नहाना
जबकि ठंडे पानी से नहाना आपको ठंडा और ताज़ा बनाता है वहीँ एक गर्म पानी से नहाना आपको आराम करने में मदद कर सकता है और आपको अधिक आसानी से सोने के लिए सक्षम करेगा। यह न केवल आपके तनाव दूर करता है बल्कि आप पर लगी दिन भर की धूल मिटटी को भी हटाने का काम भी करता है।
अगर खड़े होकर पीते हैं पानी तो सावधान हो जाएं, इन बीमारियों से घिर सकते हैं
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर



