यूँ तो बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हुए करीब डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी उनकी मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। दरअसल श्रीदेवी की मौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसके बारे में जान कर आप भी चौंक जायेंगे। अब ये तो सब को मालूम है कि श्रीदेवी का निधन बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। हालांकि कुछ लोगो का कहना है कि जब श्रीदेवी बाथटब में डूबी तब वह नशे में थी। तो वही कुछ लोगो का कहना है कि श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट का अटैक आया था। ऐसे में अब केरल के डीजीपी ऋषिराज का कहना है कि श्रीदेवी का निधन बाथटब में डूबने की वजह से नहीं हुआ था, बल्कि इसके पीछे कोई और ही वजह है।
श्रीदेवी की मौत को लेकर..
इसके बाद डीजीपी सिंह का कहना है कि उनकी अपने दोस्त उमाड़थन से श्रीदेवी के निधन को लेकर कुछ बातचीत हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उमाड़थन एक फोरेंसिक डॉक्टर थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। दरअसल उमाड़थन जी ने अपने दोस्त से बात करते समय उनसे यह कहा था कि हो सकता है कि श्रीदेवी की हत्या हुई हो। यहाँ तक कि अपनी बात को साबित करने के लिए उमाड़थन जी ने कुछ तथ्य भी पेश किए थे। जी हां उमाड़थन का मानना था कि कोई भी व्यक्ति एक फुट गहरे पानी में कभी नहीं डूब सकता। फिर भले ही वो कितना भी नशे में क्यों न हो।
सलमान के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘दबंग-3’ से जुडी सामने आयी बड़ी जानकारी
इसके बाद उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसी स्थिति में किसी भी व्यक्ति की मौत तब हो सकती है, जब उसके दोनों पैरो को पकड़ कर उसके सर को पानी डुबाया जाएँ। अब ये तो सब को मालूम है कि जब श्रीदेवी के साथ ये हादसा हुआ, तब वह भारत में नहीं थी, बल्कि अपने रिश्तेदार की शादी में दुबई गई हुई थी। तो ऐसे में श्रीदेवी की मौत को लेकर जो तथ्य सामने आ रहे है, उन्हें झुक्लाया नहीं जा सकता।


