यूँ तो दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी करके यह साबित कर दिया है, उनका रणबीर कपूर से अब कोई रिश्ता नहीं रहा। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका और रणबीर आज भी काफी अच्छे दोस्त है। जी हां यक़ीनन दीपिका और रणबीर कपूर की क्यूट सी केमेस्ट्री देख कर आप भी यही कहेंगे कि ये दोनों वास्तव में काफी अच्छे दोस्त है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद पहली बार किसी विज्ञापन में रणबीर कपूर के साथ काम किया है और इस विज्ञापन में इन दोनों का अंदाज भी काफी अलग है। बता दे कि यह एंटी बैक्टीरियल पेंट का विज्ञापन है। जिसमे रणबीर कपूर पेंट करवाने के लिए दीपिका पादुकोण की सलाह लेते है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लव रंजन की अगली फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं- ज़रूर पढ़े
दीपिका और रणबीर कपूर..
वही दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण भी विज्ञापन के दौरान खूब मस्ती करती हुई नजर आती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस एड को देखने के बाद कोई भी यह नहीं कह सकता कि इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और दीपिका अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है। शायद यही वजह है कि इन दोनों का यह एड सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। यहाँ तक कि लोग इस एड को एक बार नहीं बल्कि बार बार देख रहे है। अब यूँ तो दीपिका और रणबीर कपूर ने काफी समय से एक दूसरे के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। मगर इस एड को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इन दोनों की जोड़ी दोबारा फ़िल्मी परदे पर देखने को मिल सकती है।
https://youtu.be/8F24t970n7k
कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा ग़ैर ज़िम्मेदार-देखें वजह
हालांकि इन दोनों की केमिस्ट्री केवल इस एड तक ही सीमित है या वास्तव में ये दोनों इतने अच्छे दोस्त है, ये कहना तो फ़िलहाल मुश्किल ही है। मगर आप इन दोनों का यह क्यूट सा एड यहाँ जरूर देख सकते है।


