बता दे कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल फ़िलहाल बेहद दुखी है। वो इसलिए क्यूकि हाल ही में अमिताभ बच्चन के किसी करीबी की मौत हो गई। दरअसल अमिताभ बच्चन लूना की मौत पर बेहद दुखी है और ऐसे में अपना दुःख जाहिर करते हुए उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लूना कोई इंसान नहीं बल्कि एक हथिनी थी। जिसकी जान बचाने की बेहद कोशिश की गई थी। मगर अफ़सोस कि उसकी जान बच नहीं सकी।
अमिताभ बच्चन की फिल्म ऑंखें 2 में बॉलीवुड का यह खान भी आएगा नजर
T 3138 -Worked towards saving another elephant in dire state .. there is a great joy and satisfaction in giving them the joys and benefits of a normal living ..🙏🙏https://t.co/OoQqS7PPdr pic.twitter.com/X81myU4Fxz
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 1, 2019
लूना की मौत पर..
गौरतलब है कि लूना नाम की एक हथिनी काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी और इस दौरान वह कैद में थी। ऐसे में जब कुछ लोगो की नजर उस पर पड़ी तो लोग उसे अस्पताल ले गए। यहाँ तक कि उस हथिनी की मदद के लिए ही अमिताभ बच्चन भी सामने आएं थे। जी हां अमित जी ने उसकी मदद करने के लिए कुछ पैसे दिए थे। हालांकि इतना सब करने के बाद भी वह बच नहीं पाई। जिसके कारण अमिताभ बच्चन को भी उसकी मौत का बेहद दुःख है। बता दे कि जब लूना को कैद से आजाद किया गया था, तब कई सालो के बाद उसने आजादी की हवा में साँस ली थी। जी हां वह जंगल के दूसरे जानवरो के साथ खूब मस्ती करती और हंसती खेलती थी।
महानायक अमिताभ बच्चन को आखिर क्यों वहीदा रहमान ने मारा था थप्पड़

