रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लव रंजन की अगली फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं- ज़रूर पढ़े

रणबीर

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन कभी रिलेशनशिप में थे मगर दीपिका शादी के बाद भी रणबीर की कंपनी एन्जॉय करने से कतराती नहीं है। दोनों ने हाल ही में एक टीवीसी के लिए भी शूटिंग की और खूबसुरखियाँ बटोरी और रणबीर और दीपिका दोनों कुछ दिन पहले अपने अपने बेटर हॉफस के साथ एक अवार्ड नाईट शो एन्जॉय करते दिखे थे। रणबीर और दीपिका अब तक तीन फ़िल्मों में एक साथ नज़र आ चुके हैं जिनमें तमाशा, ये जवानी है दीवानी और बचना ऐ हसीनों शामिल हैं।

जानें किस फिल्म में आएँगे दोनों साथ

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, जो आखिरी बार इम्तियाज अली की तमाशा (2015) में एक साथ देखे गए थे, उम्मीद की जा रही है कि वह लव रंजन की अगली फिल्म जिसका अभी तक कोई टाइटल फाइनल नहीं हुआ है एकबार फिर एक साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करते हुए दिख सकते हैं। और साथ ही इस बार उन दोनों के साथ अजय देवगन को भी लव रंजन की फिल्म में साथ देखा जा सकेगा। सूत्रों के मुताबक ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी।

जैसा की हम सब जानते हैं बॉलीवुड की बहुचर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ी के एक साथ आने पर कुछ संकेत दिए हैं, प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी से ये पता लगाया है के “यह सच है, इस प्रोजेक्ट पे काम चल रहा है और फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और अजय देवगन कोण साथ लाने की बात भी हो रही है लेकिन कागज पर कुछ भी नहीं तय हुआ है, इसलिए अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है।”

हालांकि यह दीपिका की अजय देवगन के साथ पहली फिल्म होगी, लेकिन रणबीर ने इससे पहले प्रकाश झा की फिल्म रजनीति में उनके साथ स्क्रीन साझा की है। प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था, “मैं अजय सर का बहुत सम्मान करता हु और मैं उनके साथ स्क्रीन साझा करने के बारे में बेहद उत्साहित हूं। उनका काम करने का तरीका प्रेरणादायक है। लव और मैं पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे।

लव रंजन अपनी प्यार का पंचनामा सीरीज़ के लिए जाने जाते हैं और उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

एंटरटेनमेंट से जुडी और भी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लव रंजन की अगली फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं- ज़रूर पढ़े
Article Name
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लव रंजन की अगली फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं- ज़रूर पढ़े
Description
रणबीर और दीपिका अब तक तीन फ़िल्मों में एक साथ नज़र आ चुके हैं जिनमें तमाशा, ये जवानी है दीवानी और बचना ऐ हसीनों शामिल हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER