कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा ग़ैर ज़िम्मेदार-देखें वजह

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने “मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी” की सह-अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ रविवार को मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान उनसे यह पूछा गया के क्या वह राजनीति में शामिल होने या किसी चुनाव अभियान में भाग लेने की योजना बना रही है तो इस पर कंगना ने इसका जवाब देते हुआ कहा: “मेरा राजनीति में शामिल होने या किसी राजनीतिक दल के चुनाव अभियान में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है लेकिन ऐसा बहुत से लोगों को लगता है कि मैं राजनीति में प्रवेश कर सकती हूं मगर यह बिलकुल सच नहीं।

मणिकर्णिका की अभिनेत्री कंगना रनौत ने की रणबीर कपूर की आलोचना

मीडिया के सामने उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर की आलोचना करते हुए कहा के हमारे फिल्मी उद्योग में कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं,जिनको ये इंटरव्यू देते हुए सुना है कि ‘हमारे घर पर पानी और बिजली की नियमित आपूर्ति है, इसलिए मुझे राजनीति के बारे में टिप्पणी क्यों करनी चाहिए?’
कंगना इस बात को नकारते हुए कहती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस देश के लोगों के कारण आप अपने आलीशान घर में रह रहे हैं और आप अपनी मर्सिडीज में घूम रहे रहे हैं, तो आप इस तरह से कैसे बात कर सकते हैं? यह गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है और मैं उस तरह की व्यक्ति बिलकुल नहीं हूं। ”

2018 के एक इंटरव्यू में, रणबीर से पूछा गया कि वह राजनीतिक बयान देने से क्यों कतराते हैं। रणबीर कपूर ने कह था कि, वह राजनीति को फॉलो नहीं करते क्योंकि इससे उनके जीवन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जैसा कि वे एक शानदार जीवन जीते हैं और पानी, बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों तक पूरी पहुंच रखते हैं, वे अपनी ज़िन्दगी से काफी संतुष्ट हैं।

कंगना ने यहाँ तक कहा के: “मुझे लगता है कि आपको देश के मुद्दों से खुद को दूर नहीं रखना चाहिए। लोकतंत्र में, आपको इस बारे में बोलना चाहिए कि सरकार ने कैसा प्रदर्शन किया है।और इस देश के युवाओं के रूप में आपके राजनीतिक झुकाव के बारे में भी बोलना चाहिए है। मुझे समझ नहीं आता कि वे अपने करियर के बारे में इतना क्यों सोचते हैं जब उन्हें अपने देश के साथ कुछ भी करना नहीं है? ”

फिल्मो से जुडी सारी लेटेस्ट खबरे अब  Youth Express पर

Summary
कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा ग़ैर ज़िम्मेदार-देखें वजह
Article Name
कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा ग़ैर ज़िम्मेदार-देखें वजह
Description
एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने राजनीति पे बात करते हुए रणबीर कपूर के एक कमेंट को कहा ग़ैर ज़िम्मेदारन हरकत
Author
Publisher Name
Youth express

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER