बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक बड़ा ही सुपर कूल एड सामने आया है। बता दे कि पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने पिछले साल ही शादी करने का फैसला किया था। ऐसे में शादी के बाद दीपिका और रणवीर पहली बार किसी एड में काम करते हुए नजर आएं है। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि इन दोनों का यह एड जितना खूबसूरत है उतना है प्यारा भी है। इसलिए आज हम आपको इस एड की झलक यहाँ जरूर दिखाएंगे।
शोएब और दीपिका दुबई में रोमांटिक छुट्टी का आनंद लें रहे हैं-पिक्स देखें यहाँ
शादी के बाद दीपिका..
दरअसल अब गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। तो ऐसे में रणवीर और दीपिका दोनों ने मिल कर एसी का विज्ञापन किया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये दोनों लॉयड एसी का एड करते हुए नजर आ रहे है। वैसे इस एड के दौरान रणवीर का ये कहना है कि अच्छा हुआ उन दोनों ने शादी कर ली। वो इसलिए क्यूकि एक बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अब इसके जवाब में दीपिका ने क्या कहा, ये तो आपको वीडियो देखने के बाद खुद बखुद पता चल जाएगा। मगर इतना जरूर तय है कि इन दोनों का यह एड देख कर आप भी इनके दीवाने हो जायेंगे।
एक बार फिर नजर आएगी रणवीर ओर दीपिका की जोड़ी
हालांकि शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने एक बार भी एक साथ काम नहीं किया था। तो ऐसे में शादी के बाद ये दोनों पहली बार एक दूसरे के साथ काम करने का काफी लुफ्त उठा रहे है। शायद यही वजह है कि लोगो को इनका यह विज्ञापन खूब पसंद आ रहा है। वही दूसरी तरफ ये कहना भी गलत नहीं होगा इस विज्ञापन से लॉयड एसी कंपनी को काफी फायदा होने वाला है।


