जी हाँ, अब वो दिन लद गए जब आपको जनरल और प्लेटफार्म टिकट के लिए घंटो लाइनों में इंतजार करना पड़ता था। मोदी सरकार ने इस विषय पर एक अहम फैसला लिया है। डिजिटल इंडिया और टैक्नोलाॅजी को बढावा देते हुए सरकार ने एक स्मार्टफोन एप्लीकेशन बनाया है जिसका नाम है UTS App , जिसके तहत आप मोबाइल से ही जनरल और प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते हैं।
UTS App – अब मोबाइल से ही करें जनरल और प्लेटफार्म टिकट बुक
मोदी सरकार का यह फैसला मौजूदा दौर के हालातों में एक बड़ी राहत हैं। UTS App सबसे बड़ा फायदा है कि जो लोग मजबूरी में समय की कमी के चलते ट्रेन छूटने के डर से और लाइनें लम्बी होने के कारण टिकट नहीं ले पाते थे वे अब ऑनलाइन ही अपने फोन पर ही UTS App से टिकट बुक कर सकते हैं। इस UTS App के द्वारा रेलवे को टिकट चोरी और आर्थिक घाटे से बचाने के लिहाज से भी यह एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं!!
UTS App से कैसे कर सकते हैं मोबाइल से ही जनरल और प्लेटफार्म टिकट बुक

1.) यूजर्स गूगल प्लेस्टोर या विंडोज प्लेस्टोर से इस UTS App को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
2.) उसके बाद आपको UTS App पर रजिस्टर करना होगा, जिसमें आपको अपना नाम, शहर, टिकट और ट्रेन की किस्म, यात्रियों की संख्या एवं पंसदीदा रूट्स समेत कई जानकारियाँ भरकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिससे आप जनरल और प्लेटफार्म टिकट अपने मोबाइल से ही बुक कर सकते हैं।
3.) आपके सफल रजिस्ट्रेशन के बाद अपने-आप जीरो बैलेंस के साथ ही आपका इस app पर आर-वाॅलेट तैयार हो जाएगा।
इसके साथ ही आप अपना आर-वाॅलेट काउंटर से या UTS App पर दी हुई लिंक के माध्यम से कर सकते हैं, चूँकि इस का प्रयोग सिर्फ जनरल और प्लेटफार्म टिकटों के लिए हैं इसलिए बुकिंग की कोई सुविधा नहीं दी गयी है।
पर्यावरण संरक्षण में कागज बचाने की दृष्टि से यात्रियों को टिकट की हार्ड-काॅपी रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों के जाँच के समय उन्हें सिर्फ UTS App पर मौजूद जनरल टिकट और प्लेटफार्म टिकट के लिए “शो टिकट” विकल्प का उपयोग करना है।
UTS App से सरकार को होने वाले फायदें और उम्मीदें :-
मोबाइल पर ही जनरल और प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग के लिए बने UTS App एप को लेकर सरकार के बहुत से फायदें एवं उम्मीदें है। सरकार इस एप को उबर एवं ओला जैसी कंपनियों एवं होटलों से लिंक करने पर विचार कर रही है जिससे अतिरिक्त आमदनी आ सकें, पैसे एवं निजता की सुरक्षा के लिहाज से भी सरकार ने मजबूत व्यवस्था रखी है, इससे एक बात तो तय है कि आने वाले दिनों में आम जनता के लिए रेल का सफर सहूलियत भरा होने जा रहा है जिसके कई सुलभ दूरगामी परिणाम हैं।
Get Youth Related News, Movies Reviews, Technology News, News Gadgets and many more with Youth Express.

