25 वां मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और नाइटराइडर्स में आज मैच, ये होगी प्लेइंग इलेवन

25 वां मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और नाइटराइडर्स में आज मैच, ये होगी प्लेइंग इलेवन
आईपीएल में आज 25 वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।  जानकारी के अनुसार बता दें कि हैदराबाद और कोलकाता के बीच अब तक 21 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से कोलकाता ने 14 और हैदराबाद ने 7 मुकाबले जीते है। तो वहीं, आज 25 वां मुकाबला में कौन बाजी मारेगा। यह तो मैच देखने के बाद ही पता लगेगा।

कोलकाता का कहा शानदार प्रदर्शन

वहीं, बात करें कोलकाता की तो यह टीम का अभी तक अच्छा प्रदर्शन रहा है। जबकि हैदराबाद अभी कड़ी मेहनत कर रही है। तो ऐसे में कोलकाता आज का मुकाबला जीतकर आगे बढ़ सकती है। वहीं, बात करें पिच की तो आज के मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहता है। यहां पर 177 रन सबसे कम स्कोर है। जहां लाइट में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेंकटेश अय्यर, आरोन फिंच, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन, रसिख सलाम, पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

खास बात

आपको बता दें कि इस बार आईपीएल के मुकाबले एक से बढ़कर एक देखने को मिल रहे है। जहां कुछ टीमों का शानदार प्रदर्शन दिख रहा है। वहीं, आईपीएल की कई बार विजेता टीम रही मुंबई ने अब तक एक भी मुकाबले नहीं जीते है। जहां इस बार दर्शक भी स्टेडियम आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए पहुंच रहे है। जहां इस बार अब कोरोना से भी हालात सही है। वहीं, अबकी बार सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER