2017 के साथ धूम्रपान को भी कहें अलविदा, अपनाएं ये उपाय

“धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।“ ये लाइन हजारों बार सुनने-पढ़ने के बावजूद धूम्रपान करने वाले इसे नजरअंदाज करते हैं। अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो नए साल से अच्छा मौका क्या होगा! हम आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो धूम्रपान छुड़ाने में आपकी पूरी मदद करेंगे, बस आपके अंदर इच्छाशक्ति होना जरूरी है।

अगर आप धूम्रपान करते हैं तो नए साल में आपने चाहने वालों को बेहतरीन तोहफा दे सकते हैं। दिन भर में सिगरेट की डिब्बियां खत्म करने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं है। बस खुद पर विश्वास रखिए और अपने चाहने वालों को ध्यान में लाइए, बाकी हमारे बताए उपायों को अपनाइए। निश्चित तौर पर आप धूम्रपान छोड़ने में कामयाब होंगे। ये आयुर्वेदिक उपाय आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक साबित होंगे। पहला उपाय है मुलेठी। किसी पान वाले या पंसारी की दुकान से आप मुलेठी ले लीजिए। जब भी आपका मन सिगरेट पीने को करे तो मुलेठी के इन गांठों को मुंह में डाल लीजिए। यकिनन आपको सिगरेट पीने की इच्छा नहीं करेगी।

धूम्रपान छुड़ाने का दूसरा उपाय है अदरक। अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसमे छोड़ा नमक और नींबू मिलकर कुछ दिन के लिए धूप में सुखा लें। इन टुकड़ों को एक पैकेट में अपनी जेब में रखें। जब भी धूम्रपान करने का दिल करे तो कुछ टुकड़ों को मुंह में डाल लें। अदरक में वे गुण हैं जो आपको धूम्रपान से दूर ले जा सकते हैं।

तीसरा उपाय है आंवला। आंवले के भी छोटे-छोटे टुकड़े करके सुखा लें. इसमें थोड़ा काला नमक भी छिड़क सकते हैं। सिगरेट की तलब लगने पर कुछ टुकड़े मुंह में लीजिए। आंवले में मौजूद आयुर्वेदक गुण भी आपको नशा छोड़ने में मदद करेंगे।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER