कहीं से भी लिंक कीजिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड

मोबाइल नंबर और आधार कार्ड

मोबाइल नंबर और आधार कार्ड

बैंक खातों के साथ मोबाइल नंबर को भी आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य किया गया है। अभी तक मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने लिए संबंधित कंपनी द्वारा तय किए स्थानों में जाना अनिवार्य है, लेकिन 1 जनवरी से आप घर बैठ ही ये प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने बैंक खाते, मोबाइल नंबर समेत अन्य सेवाओं को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय कर दी है। इसके बाद अगर आपका मोबाइन नंबर आधार से लिंक नहीं है तो नंबर बंद हो सकता है। नए साल में आप आसानी से अपने मोबाइल को आधार से लिंक करा पाएगें। टेलीकॉम मिनिस्ट्री के अनुसार 1 जनवरी से ऐसी व्यवस्था की शुरूवात होने जा रही है जिसके द्वारा कहीं से भी आधार से मोबाइल नंबर जोड़ सकेंगे। इसके लिए संबंधित टेलीकॉम कपंनी एक आईवीआरएस नंबर शुरू करेगी। जिस मोबाइल नंबर को आपने आधार कार्ड से लिंक करना है उस नंबर से कंपनी द्वारा जारी आईवीआरएस नंबर पर कॉल करनी होगी। यहां आपकी सम्पूर्ण जानकारी मांगी जाएगी। इस प्रक्रिया के बीच आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। ये पासवर्ड डालते ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा। वैसे ये सुविधा 1 दिसंबर से शुरू होनी थी, लेकिन टेलीकॉम कंपनियां तब ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाई। अब देखना होगा की 1 जनवरी से टेलीकॉम कंपनियां सरकार के आदेश का कितना पालन कर पाती हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER