11 वर्ष की बच्ची ने महिंद्रा को बताया हॉर्न की समस्या से समाधान का रास्ता

आनंद महिन्द्रा

जिस राह वायु प्रदूषण ,जल प्रदूषण इस देश की समस्या है। उसी तरह ध्वनि प्रदूषण भी एक बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जब भी हम कभी ट्रैफिक में फंसते हैं तो लोगों को बेवजह हॉर्न बजाने की आदत रहती है। ऐसे में एक 11 साल की बच्ची ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को खत लिखकर इस हॉर्न बजाने की समस्या से समाधान का एक रास्ता बताया है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपने ग्राहकों के सवाल देने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने ग्राहकों के सवालों का जवाब ट्विटर पर दिया करते हैं। ऐसे में उन्होंने इस 11 साल की बच्ची के खत को भी अपना ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

दरअसल जिस छोटी बच्ची ने आनंद महिंद्रा को खत लिखा है। उसने अपना नाम माहिका मिश्रा बताया है और उसने अपनी उम्र 11 वर्ष बताई है। छोटी बच्ची ने अपने खत में लिखा कि मैं 11 वर्ष की हूं और मुझे कार में लॉन्ग ड्राइव पर जाना बहुत पसंद है। मगर जब भी मैं कार में जाती हूं तो लोग हॉर्न बहुत बजाया करते हैं। वह भी बेवजह मैं इससे अक्सर परेशान रहती हूं और जब हम कभी ट्रैफिक में फंस जाते हैं तो वहां पर तो लोग हॉर्न पर हॉर्न बजाते रहते हैं फिर कोई सुन रहा हो या नहीं।

माहिका मिश्रा ने आगे इस हारने की समस्या का समाधान करते हुए बताया कि यदि कार में कोई ऐसा सिस्टम लगाया जाए कि आप 10 मिनट में केवल 5 बार ही हॉर्न बजा सकते हैं और केवल 3 सेकंड के लिए तो यह काफी आरामदायक होगा। इससे लोगों को समस्याएं कम होगी। उसने यह भी कहा कि वह बड़ी होकर इलेक्ट्रिक कार चलाना चाहेगी।

आनंद महिंद्रा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में जब एक यूज़र ने उससे पूछा कि उनकी कार का एवरेज क्या है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक कार है साहब शॉक देती है। आनंद महिंद्रा ने बच्ची के खत को शेयर करते हुए कहा कि दिन भर की थकान के बाद जब आप कोई ऐसा खत देखते हैं तो बहुत प्रसन्नता होती है।

Summary
11 वर्ष की बच्ची ने महिंद्रा को बताया हॉर्न की समस्या से समाधान का रास्ता
Article Name
11 वर्ष की बच्ची ने महिंद्रा को बताया हॉर्न की समस्या से समाधान का रास्ता
Description
आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपने ग्राहकों के सवाल देने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने ग्राहकों के सवालों का जवाब ट्विटर पर दिया करते हैं। ऐसे में उन्होंने इस 11 साल की बच्ची के खत को भी अपना ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER