नए साल पर नासा एक रोचक मिशन की तैयारी कर रहा है। इस मिशन के तहत नासा सूर्य के नजदीक अपना एयरक्राफ्ट भेजेगा। यह एयरक्राफ्ट सूर्य के आस पास गर्म क्षेत्र और सूर्य की किरणों से संबंधित जानकारियां जुटाएगा।
अमेरिकी की स्पेस एजेंसी नासा अब सूर्य के निकट पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अपने इस मिशन में नासा सूर्य से आस पास मौजूद ऊर्जा और वातावरण को गर्म करने वाले तत्वों की जांच करेगा। नासा का ये विशेष एयरक्राफ्ट सूर्य के ऑर्बिट से करीब 62 लाख किमी दूरी पर रहकर मिशन को अंजाम देगा। सूर्य के इतने नजदीक जाने वाला ये दुनिया का पहला एयरक्राफ्ट होगा। ये एयरक्राफ्ट बुध तथा शुक्र ग्रह के गुरुत्वाकर्षण द्वारा सूर्य के वातावरण के नजदीक पहुंचेगा और सूर्य के विकिरण से संबंधित जानकारियां एकत्र करेगा। 29 जून 1958 को शुरू हुई ये स्पेस एजेंसी इस साल अपने 60 साल पूरे कर रही। इसी को ध्यान में रखते हुए नासा ऐसे कई मिशन शुरू करने जा रहा है जिनपर अभी तक कोई काम नहीं हुआ। चंद्रमा की ऊपरी सतह से संबंधित जानकारियां जुटाने के लिए भी नासा एक अन्य मिशन पर काम कर रहा है।
