SGPGI में निकली स्टाफ नर्सों के पद पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से हो रही शुरू

SGPGI में निकली स्टाफ नर्सों के पद पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से हो रही शुरू

अगर आप नौकरी करने की तलाश रखते है और नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया है और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका साबित हो सकता है। दरअसल, संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) लखनऊ ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गये हैं।

इतने पदों पर होती है भर्तियां

क्यों कि इसकी आवेदन प्रक्रिया आज यानि 10 फरवरी 2023 से शुरु हो रही है। जहां इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से विभाग कुल 1974 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा।

संस्था का नाम

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) लखनऊ

पद नाम

स्टाफ नर्स (Staff Nurse)

ये होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवार का नर्सिंग में बीएससी या डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी किया हो। साथ ही उम्मीदवार के पास दो साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार का इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

जहां इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयुु कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 708/- रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होगें।

पदों की संख्या

पदों की कुल संख्या 1974 है।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरु होने की तिथि- 10 फरवरी 2023

Summary
SGPGI में निकली स्टाफ नर्सों के पद पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से हो रही शुरू
Article Name
SGPGI में निकली स्टाफ नर्सों के पद पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से हो रही शुरू
Description
अगर आप नौकरी करने की तलाश रखते है और नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया है और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका साबित हो सकता है।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER