साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया ने बंपर रिकॉर्ड किए अपने नाम

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

भारतीय क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा तो पूरा हो गया, लेकिन वहां हुई सीरीजों के लिए टीम इंडिया को आने वाले समय में कई बार याद किया जाएगा। करीब दो महीने के इस दौरे में वनडे, टेस्ट और टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को जरूर हार का सामना करना पड़ा हो पर उसके बाद वनडे और टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम मुकाबले में कहीं नजर ही नहीं आयी।

 

इस सीरीज में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड अपने नाम किए कप्तान विराट कोहली ने। वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों फॉर्मेट में विराट ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। टेस्ट सीरीज में शतक लगाने के साथ वो दुनिया के सबसे तेज 21 शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए है। ये कारनामा उन्होंने 109 पारियों में किया। इसके अलावा साउथ अफ्रीका सीरीज में वो अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट सीरीज में विराट ने कुल 286 रन बनाए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर  साउथ अफ्रीका में किसी टेस्ट सीरीज में 241 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

वनडे में भी विराट का बल्ला जमकर चला। वो द्वीपक्षीय सीरीज में अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। वनडे में उन्होंने 3 शतकों के साथ 558 रन बनाए। अभी तक 491 रनों के साथ ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन भी पूरे कर लिये हैं।

 

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने भी वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 6 वनडे मैचों में कुलदीप यादव ने 17 और युजवेंद्र ने 16 विकेट अपने नाम किए। पिछले कई सालों से कोई स्पिन गेंदबाज ऐसा प्रदर्शन साउथ अफ्रीका में नहीं कर पाया है।

 

इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को अपना दीवाना बना दिया है। तीनों सीरीज में भुवनेश्वर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इसके साथ ही कुछ मैचों में अपने बल्ले से भी कमाल किया। टी20 सीरीज में 5 विकेट लेने के साथ वो दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिसने तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट लिए हों।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER