सर्दियों में ऐसे रखे अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत

सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। सर्दियों में त्वचा के शुष्क हो जाने के कारण उसे अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों को आजमा कर अपनी त्वचा को स्वस्थ बना सकते हैं।

1- सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी हो जाती है जिसमें हमें साधारण फेस वॉश और क्लींजर से बचकर मॉइश्चराइजर का यूज़ करना चाहिए। इसके उपयोग से सर्दी में त्वचा मुलायम हो जाती है तथा रूखापन से निजात मिलता है।

2- बॉडी ऑयल की कुछ बूंदे मॉइश्चराइजर में मिला लें। इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगाएं। एक तरफ जहां मॉइश्चराइजर त्वचा को नमी देता है, वहीं दूसरी तरफ तेल त्वचा में मॉइश्चराइजर बरकरार रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।

3- एक कंटेनर में एक चौथाई ग्लिसरिन डालकर इसे मॉइश्चराइजर के साथ मिलाएं। इसे आप मेकअप करने से पहले प्राइमर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा कोमल, मुलायम और सौम्य बनेगी।

4- सर्दियों में गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी से नहाएं। गर्म पानी से नहाने की वजह से स्किन रूखी हो जाती है। इसके साथ ही स्किन समस्या भी हो सकती है।

40 वे मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराकर प्ले ऑफ के दरवाजे खोले

5- सर्दियों के दौरान गर्माहट के लिए अधिकांश लोग धूप का लुत्फ लेते हैं, लेकिन अक्सर लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। सर्दियां सूर्य की हानिकारक किरणों यूवीए और यूवीबी को आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने से रोक नहीं सकती हैं। इससे त्वचा पर झुर्रियां और दाने पड़ने का खतरा रहता है।

6- दही और चीनी से बने स्क्रब का इस्तेमाल त्वचा को अच्छी तरह साफ कर मृत कोशिकाओं की परत को हटा देता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ कर मुलायम और नमी बनाए रखता है। चीनी ग्लाइकोलिक एसिड का प्रकृतिक स्रोत है, जो त्वचा पर जमी गंदगी को हटा देता है।

इन बातों का रखकर ध्यान बनाए अपनी त्वचा को खूबसूरत और मुलायम।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER