हितेश पंत (नई दिल्ली)
व्हॉट्सऐप पर गलती से कोई मैसेज दूसरे ग्रुप या कॉन्टेक्ट पर चला जाए तो आप उसे एक घंटे बाद भी डिलीट कर सकते हैं। व्हॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट में ये सुविधा यूजर्स को मिल सकेगी। यूजर्स व्हॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज को 4096 सेकंड तक डिलीट कर सकेंगे। फिलहाल इस सुविधा का लाभ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स ही ले सकेंगे।
व्हॉट्सऐप ने एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.69 में डिलीट फॉर एव्रिवन फीचर को अपडेट किया है। पहले जहां व्हॉट्सऐप पर किसी मैसेज को 7 मिनट के अंदर डिलीट करना होता था, अब उस समय सीमा को बढ़ाया गया है। अब मैसेज को 4069 सेकंड यानी 68 मिनट और 16 सेकंड तक डिलीट किया जा सकेगा।
व्हॉट्सऐस के इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है। इसलिए फिलहाल व्हॉट्सऐप एंड्रोयड बीटा टेस्टर्स को ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा। व्हॉट्सऐप ने जानकारी दी है कि जल्द इस सुविधा को एंट्रोयड और आईओएस यूजर्स तक पहुंचा दिया जाएगा।
पिछले साल नवंबर में जब व्हॉट्सऐप ने डिलीट फॉर एव्रिवन फीचर की शुरुआत की तो उसके बाद से ही यूजर्स इस बात का रखते रहें हैं कि 7 मिनट की समयाविधि वाला फीचर बहुत ज्यादा उपयोगी नहीं है, क्योंकि 7 मिनट का वक्त कम है। इस लिए व्हॉट्सऐप अब समय अवधि बढ़ाकर एक घंटे से ज्यादा कर रहा है।