विराट और अनुष्का के घर हुआ नन्हें मेहमान का आगमन, नाम रखा ये, पढ़िेये

विराट और अनुष्का के घर हुआ नन्हें मेहमान का आगमन, नाम रखा ये, पढ़िेये

आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 फरवरी को इस ख़ुशी की खबर साझा की और बताया कि उनके बेटे का जन्म 15 फरवरी को हुआ था।

बधांईयो का लगा तांता

नन्हे मेहमान का प्यारा नाम है अकाय! अपने पोस्ट में विराट और अनुष्का ने बेटे के नाम का खुलासा किया और बताया कि वह अब उनकी बेटी वामिका का छोटा भाई बन गया है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी खुशी ज़ाहिर की और कुछ समय के लिए गोपनीयता की भी अपील की। सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलते ही प्रशंसकों और शुभचिंतकों की ओर से बधाईयों का तांता लग गया। हर तरफ नए माता-पिता के लिए प्यार और आशीर्वाद की बरसात हो रही है।

खास बात

“सेवन रिफ्लेक्शन्स” वेबसाइट के अनुसार, अकाय नाम ताकत और पूर्णता का प्रतीक है। इस नाम वाले लोग बौद्धिक रूप से तेज होते हैं और उनकी रुचियां विविध होती हैं। अकाय नाम रचनात्मकता और सामाजिकता से जुड़ा है, अक्सर ये लोग अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरों से जुड़ने के अवसर खोजते रहते हैं।

ये होता है अर्थ

हिंदू धर्म में, अकाय को “अकाय” के रूप में समझा जाता है, जिसका अर्थ है “वह जो अशरीरी है,” जैसा कि मांताभाैरवतंत्र में वर्णित है – जो देवी कुबजिका की पूजा के लिए समर्पित एक तांत्रिक ग्रंथ है। अशरीरी (अकाय) के रूप में वर्णित, यह रूप और शरीर की सीमाओं से परे मौजूद है और इसमें किसी भी तरह के दोष का अभाव होता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER