इस दिन से शुरू हो सकता है आईपीएल, इन्होंने दी जानकारी, पढ़िये

इस दिन से शुरू हो सकता है आईपीएल, इन्होंने दी जानकारी, पढ़िये

आपको बता दे कि आईपीएल 2024 को लेकर बड़ी खबर आई है। आईपीएल 2024 का आयोजन 22 मार्च से हो सकता है। जहां लीग के कमिशनर अरूण धूमल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 22 मार्च से आईपीएल को शुरू करने की तैयारी है।

इस समय हो सकते है चुनाव

आईपीएल के शेड्यूल को लेकर जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक शेड्यूल लगभग तैयार हो गया है। मगर लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे जारी करने में देरी हो सकती है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद पूरा शेड्यूल ही सामने आएगा। आईपीएल के कमिश्वर अरूण धूमल ने कहा है कि 22 मार्च से आईपीएल का आयोजन कराने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल 17 मार्च को होना है। फाइनल के पांच दिन बाद टूर्नामेंट शुरू होगा।

खास बात

कहा जा रहा है कि आईपीएल 2024 का आयोजन दो चरणों में किया जा सकता है। चुनाव को देखते हुए कुछ मैच पहले आयोजित करा लिया जाएगा और फिर बाकी मैच चुनाव की तारीखों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER