यहां हो रही कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, जनरल ड्यूटी से लेकर फायरमैन के पद

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

अगर आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं और बिहार के मूल निवासी हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। बिहार पुलिस में आजकल बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इस प्रक्रिया द्वारा कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल फायरमैन के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। बिहार पुलिस इस बार 11,865 नए कांस्टेबलों को भर्ती करने जा रही है। इसमें आरक्षित वर्ग के लोगों के पद भी शामिल हैं।

 

बिहार पुलिस के सेंट्रल सेलक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल भर्ती किए जाने वाले 11865 पदों में से 9900 पद कांस्टेबल जीडी के हैं और 1965 पद कांस्टेबल फायरमैन के हैं। आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए दोनो श्रेणियों के पद अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में है।

 

इन पदों पर वे ही युवा आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है। इसके साथ ही आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना भी जरूरी है। इन पदों पर सामान्य वर्ग और ओबीसी के लिए आवेदन का शुल्क 450 रुपए है और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 112 रुपए निर्धारित किया गया है।

 

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर होगा। मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सारी जानकारी पढ़ लीजिए। ये सारी जानकारी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER