भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान की कायरता का मुंह तोड़ जवाब दिया है। भारतीय जवानों ने बीती रात लाइन ऑफ कंट्रोल के अंदर जाकर चार पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया। इस कार्रवाई में भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
पाकिस्तान पिछले कई समय से भारत के साथ संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। बीती रात एक मिशन के तहत भारतीय जवान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट सैक्टर पहुंचे थे। यहां पाकिस्तान के साथ हुई फाइरिंग में पाकिस्तान के चार सैनिकों को मौत के घाट पहुंचा दिया। भारतीय जवानों ने पूरी तैयारी तैयारी के साथ इस मिशन को अंजाम दिया। भारतीय जवान करीब 500 मीटर अंदर पाकिस्तान की सीमा में गये। उनके पास IED सहित कई अत्याधुनिक हथियार थे। भारत के जवान करीब 45 मिनट तक एलओसी के अंदर रहे और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की। इससे पहले पाकिस्तान ने 23 दिसंबर को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारत में गोलाबारी की थी। जिसमें एक मेजर सहित चार जवान शहीद हुए थे। इसी कायराना हरकत का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि अगर पाकिस्तान यूं ही संघर्षविराम तोड़ता रहा तो भारतीय सेना इसी अंदाज में उसे जबाव देगी।
