भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में जॉब का सुनहरा मौका

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

 

अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन के साथ नौकरी करना किसी रोमांच से कम नहीं। भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र में अनुसंधान करने वाला संस्थान इसरो नौकरी का बेहतरीन मौका दे रहा है। अगर आप इस प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं तो ये एक शानदार अवसर है। इसरो ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन मांगे हैं।

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने कुल 171 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस, आर्ट्स, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर साइंस या कॉमर्स में स्नातक की डिग्री रखने वाले इन पदों पर के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर पद के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए।

 

इन पदों पर के वही युवा आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 26 साल के बीच हो। एससी, एसटी और ओबीसी को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपए है, जबकि एससी, एसटी और महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 

इन पदों पर चनय लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिर फाइनल मेरिट के आधार पर चयन होगा। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 के शुरुवाती बेसिक पे पर नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर संपुर्ण जानकारी ले सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER