बलों में रहकर देश सेवा करने की इच्छा रखने वाले नौजवानों के लिए एक बेहतरीन मौका है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में कॉन्सटेबल के 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इस भर्ती का आयोजन एसएससी द्वारा किया जा रहा है। 10वीं पास युवा इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय पुलिस बल में आने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ), राष्ट्रीय जांस एजेंसी (एनआईए), असम रायफल्स और सचिवालय सुरक्षा बल के लिए ये ये भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय पुलिस बलों में कुल 54,953 कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के पदों पर भर्ती कर रहा है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिन युवाओं की उम्र 18-23 साल के बीच है वही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के युवाओं को उम्र में छूट का प्रावधान है।
पुलिस बलों बलों के नियमों के अनुसार उम्मीदवार को शारीरिक रूप से दक्ष होना अनिवार्य है। में इस भर्ती के लिए तीन चरणों की चयन प्रक्रिया होगी। पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल उम्मीदवार को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा, यहां क्वालीफाई होने के बाद मेडिकल फिटनेस क्लेयर करना होगा।
परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।