हितेश पंत (नई दिल्ली)
अगर आप दिल्ली या उसके आस पास रहते हैं तो इन दो दिनों में आपके पास नौकरी पाने का अच्छा मौका है। दिल्ली में चल रहे दो दिनी जॉब फेयर में 15,000 से ज्यादा लोगों को जॉब देने का लक्ष्य रखा गया है। इस जॉब फेयर में टेक्नीकल और नॉन टेक्नीकल सभी तरह के पदों पर नौकरी दी जा रही हैं।
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 15 और 16 फरवरी को बड़े जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में करीब 89 कंपनियां हिस्सा ले रहीं हैं। आप चाहे 12वीं पास हैं या ग्रेजुएट, सभी के लिए इस जॉब फेयर में नौकरियों के अवसर हैं। प्रोफेशनल डिग्री वालों के लिए भी यहां कई नौकरियां हैं। इस जॉब फेयर का आयोजन दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है। जॉब फेयर में शामिल हो रही कंपनियों की जानकारी दिल्ली सरकार की वेबसाइट में दी गई है।
इस जॉब फेयर में करीब 15,237 पदों पर नौकरियां दी जाएंगी। इसमें टेक्नीकल और नॉन टेक्नीकल सभी तरह के पद शामिल हैं। जॉब फेयर में शामिल होने के लिए आपको पहले दिल्ली सरकार की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस के आधार पर आपको एंट्री दी जाएगी। जॉब फेयर में आपकी क्वालिफिकेशन और अनुभव के आधार पर ही नौकरी दी जाएगी।

