ये है दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

स्मॉर्ट फोन लगातार नए अपडेट्स के साथ मार्केट में आ रहे हैं। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लेस बड़ी डिस्प्ले वाले स्मार्ट फोन को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल दिखाएंगे, जिसके फीचर जानकर आप भी हैरान होंगे। मोबाइल का बेहतरीन लुक भी आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा।

 

 

अंगूठे के बराबर का ये फोन गैजेट लवर्स के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट की तरह है। ये स्मार्टफोन है जैनको टिनी टी1, जिसे जैनको कंपनी ने बनाया है। जैनको साउथ एशिया, अफ्रीका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में जाना पहचाना ब्रांड है। जिनी मोबाइल लिमिटेड की इस पेटेंट कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी।

 

 

ये स्मार्टफोन सिर्फ 1.81 इंच का है। मात्र 13 ग्राम भार वाले इस मोबाइल में समान्य मोबाइल की तरह कीबोर्ड दिया गया है। मैमोरी के मामले में ये फोन काफी दमदार है। इसमें 3जीबी रैम और 32 जीबी रोम है। इसके अलावा 300 मोबाइल नंबर सेव किए जा सकते हैं। मोबाइल में नैनो सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैनको टिनी टी1 का बैटरी बैक-अप भी बेहतरीन है, जो 180 मिनट का टॉक टाइम देता है। ये फोन 2जी नेटवर्क पर काम करता और इंटरनेट फीचर फोन में नहीं दिया गया है। फोन चार्जिंग के लिए फोन में माइक्रो USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कीमत के मामले में भी ये फोन आपको काफी पसंद आएगा। भारत में फोन की कीमत करीब 2,280 रुपए होगी। फोन की बिक्री इस साल मई के बाद शुरु होगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER