हितेश पंत (नई दिल्ली)
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश के कई वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं। कुछ दिनों में ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फोलोवर्स जितनी तेजी से बढ़े हैं, शायद ही पहले किसी यंग एक्ट्रेस को ऐसी प्रसिद्धि मिली हो। जिस गाने से उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, उस गाने का हिंदी वर्जन भी लॉन्च हो गया है। नए वर्जन के व्यूज भी यूट्यूब पर तेजी से बढ़ रहे हैं।
मलयालम फिल्म ओरू अदार लव से फिल्मी दुनिया में कदम रख रही एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का एक गाना यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। सिर्फ गाना ही नहीं उस पर बने न जाने कितने मीम्स तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आग की तरह फैले हैं। फिल्म का ‘मानिक्य मलायला पूवी’ गाना अब हिंदी वर्जन में भी आ गया है।
यूट्यूब पर लॉन्च हुए इस हिंदी वर्जन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अभी तक 2 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग इस गाने को यूट्यूब पर देख चुके हैं। गाने के बोल ‘आंखें तेरी कह रही हैं, तुमको मुझसे प्यार है। तू कहे या ना कहे पर चेहरे पर इकरार है’ लोगों की जुबां पर चढ़ने लगे लगे हैं। तो यूथ एक्सप्रेस पर सुनिए प्रिया प्रकाश के गाने का हिंदी वर्जन।
