क्रिकेट के मैदान में भारत के लिए निराशाजनक खबरों के बाद टेनिस कॉर्ट से देश के लिए अच्छी खबरें आ रही हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में लिएंडर पेस ने मेन्स डबल्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही रोहन बोपन्ना भी अपने फ्रांसीसी जोड़ीदार के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
इस साल के पहले ग्रैंड स्लैम में देश के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस अपने जोड़ीदार पूरव राजा के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे दौर के मुकाबले में पेस और पूरव की जोड़ी ने ब्रिटेन के जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोर्स को 7-6 (3), 5-7, 7-6 (6) से शिकस्त देकर मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही रोहन बोपन्ना और फ्रांस के स्टार एडुवर्ड की जोड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में कनाडा के वासेक पोसिपिसिल और अमेरिका के रेयान हेरिसन को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। भारतीय खिलाड़ियों के बेहरत प्रदर्शन को देखते हुए खिताब जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।