SBI में नौकरी करना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा

बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आयी है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क ग्रेड पर 9 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इसके लिए बैंक ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

साल के शुरूआती महीने में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी संख्या में भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। क्लर्क ग्रेड में एसबीआई कुल 9,633 पदों पर भर्ती कर रहा है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पोस्ट पर सैलेक्शन के लिए दो स्टेज की चयन प्रक्रिया है। प्री और मेन्स एक्जाम पास करने बाद मैरिट में आए उम्मीदवार का अंतिम चयन होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार प्री एक्जाम मार्च और अप्रैल में होगा। जबकि मेन्स एक्जाम 12 मई को आयोजित होगा। हर राज्य के लिए पदों की संख्या निर्धारित की गई हैं। आप एक राज्य से एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इन पदों द्वारा देश के सबसे बड़े बैंक के साथ जुड़ना चाहते हैं तो आपको 10 फरवरी से पहले आवेदन करना होगा। अप्लाई करने से पहले एसबीआई की वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

One thought on “SBI में नौकरी करना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा

  1. Varsha Ashok Jadhav January 20, 2018 at 9:25 PM

    I have done Bachelor’s in banking and insurance

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER