हितेश पंत (नई दिल्ली)
डांस की दुनिया में मशहूर नाम सपना चौथरी आजकल फिर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इस बार वे अपने बदले लुक के कारण लोगों की चर्चा में हैं। अपने डांस से पूरे देश में नाम कमाने के बाद सपना ने अब फिल्मों की तरफ भी रुख किया है और सोशल मीडिया में उन्होंने अपनी ग्लैमरस फोटो पोस्ट की हैं। इस नए लुक में वे काफी बदली नजर आ रही हैं।
हरियाणा में डांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी कुछ ही समय में लोगों की चहेती बन गईं। धीरे-धीरे हरियाणा के साथ देश के अन्य हिस्सों में सपना अपने शो करने लगी। इस तरह वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई। इसके बाद सपना ने बिग बॉस के सीजन 11 में भी प्रतिभाग किया। जहां से वो हर घर में पहुंच गई। इसके बाद सपना चौधरी ने फिल्मों की तरफ अपना रुख किया है।
बीते दिनों सपना चौधरी ने एक नए अंदाज में अपनी फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की। आमतौर पर देसी लुक में रहने वाली सपना चौधरी सलवार कुर्ता पहने ही दिखती हैं। लेकिन इस बार उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
नए मेकओवर में सपना चौधरी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। यहां वो सलवार कुर्ते की जगह मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस बार उनकी हेयर स्टाइल भी काफी बदली हुई है। सपना का नया लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
इसके साथ ही नई फोटो में सपना चौधरी पहले से कहीं ज्यादा फिट नजर आ रहीं हैं। उन्होंने अपना वजन पहले के मुकाबले कम किया है। सपना चौधरी ने अपनी ये सभी फोटो इंस्टाग्राम में शेयर की हैं।



