हितेश पंत (नई दिल्ली)
कम दाम में लग्जरी कार का लुफ्त लेना चाहते हैं तो टोयोटा आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन लेकर आयी है। मिड रैंज की इस कार को Yaris नाम दिया है। फीचर्स के मामले में ये एक बेहतर कार है। Yaris को अभी सिर्फ पैट्रोल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दिल्ली में कार के टॉप मॉडल की कीमत करीब 14.07 लाख रुपए है।
जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा मिड रेंज की नई कार Yaris लेकर आयी है। कार में 107PS का 1.5 लीटर डुअल VVT-i पेट्रोल इंजन है। ये इंजन 150Nm का टार्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड का गेयर बॉक्स दिया गया है। कार के टॉप मॉडल में 7 स्पीड गेयर बॉक्स भी है। अगर आप डीजल वर्जन में ये कार लेना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
सड़क पर चलते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ये कार एक बेहतर ऑप्शन है। सिर्फ ब्रेक ही नहीं बल्कि टायर कंट्रोल के लिए भी कार में नए फीचर्स जोडे गए हैं। कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलैक्टॉनिक ब्रेकफॉर्स डिस्ट्रिब्यूशन भी दिया गया है। कार के टॉप मॉडल में आपको व्हीकल स्टेब्लिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मोनिटर भी दिया गया है।
Yaris के टॉप मॉडल को कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। मसलन तापमान नियंत्रित करने को ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रूफ माउंटेन रियर एसी और एयर जेस्चर कंट्रोल नेविगेशन जैसी सुविधा हैं। मनोरंजन के लिए कार में 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम है। बेहतर आवाज के लिए स्टैंडर्ड ऑडियो सिस्टम भी कार में दिया गया है। कार की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपए है। जो की टॉप मॉडल में 14.07 लाख रुपए तक जाती है।