कंतारा बनी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म, कमा चुकी इतने करोड़ रूपये

कंतारा बनी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म, कमा चुकी इतने करोड़ रूपये

बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा ने केजीएफ चैप्टर को पछाड़ दिया है। जहां कर्नाटक में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रचा है। इतना ही नहीं कंतारा फिल्म केजीएफ 2 के बाद वर्ल्डवाइड अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सैंडलवुड फिल्म बन गई है।

अब तक कर चुकी इतने करोड़ रूपये का बिजनेस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंतारा अब अपने 11 वें वीक में है और इसका बॉक्स ऑफिस रन लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, फिल्म के डिजिटल रिलीज के बाद इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई थी लेकिन फिर भी इसने अच्छी खासी कमाई की। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 361 करोड़ रुपए कमाए और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इसने 36 करोड़ रुपए की कमाई की। ओवर ऑल बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 397 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

इस दिन फिल्म हुई रिलीज

बता दें कि फिल्म कंतारा ने अपने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था। इसी साल 30 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले साउथ के सिनेमाघरों में धाक जमाई और उसके बाद हिंदी बेल्ट में शानदार परफॉर्म किया। बता दें कि फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और कई माइलस्टोन पार किए लेकिन सबसे खास बात यह रही कि इसने कर्नाटक में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली केजीएफ चैप्टर 2 को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

खास बात

यह फिल्म केजीएफ 2 के ठीक बाद अब तक की दूसरी सबसे बड़ी सैंडलवुड फिल्म बनी है। फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपए से ओपनिंग डे पर शुरुआत की थी। ये आंकड़ा दिसंबर आते-आते 200 गुना बढ़ गया है। बता दें कि यह फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER